ब्रेकिंग न्यूज़

दुर्ग : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कुटेलाभाठा भिलाई में भारतीय प्रोैद्योगिकी संस्थान के ब्रिक लेयिंग समारोह सहित अन्य कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
दुर्ग : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज 2 दिसम्बर  को दुर्ग एवं भिलाई में आयोजित विभिन्न लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होगें । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपरान्ह 1ः30 बजे रायपुर से प्रस्थान कर अपरान्ह 1ः55 बजे कुटेलाभाठा भिलाई आयेगें।
 

वे यहां पहुंचकर आईआईटी भिलाई में ब्रिक लेयिंग समारोह में हिस्सा लेंगे। शाम 4 बजे कुटेलाभाठा से प्रस्थान कर शाम 4ः10 बजे रविशंकर स्टेडियम दुर्ग आयेंगे। वे यहां लोककला मार्ग का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम पश्चात मुख्यमंत्री श्री बघेल 4ः30 बजे दुर्ग में मुख्य अभियंता लोकनिर्माण के कार्यालय का शुभारंभ करेंगे।

4ः45 बजे पटेल चैक में निर्मित अनुसूचितजाति विकास  प्राधिकरण के कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। 4ः55 बजे पटेल चैक दुर्ग से प्रस्थान कर 5ः05 बजे नेहरू नगर भिलाई आयेंगे। वे यहां कार्यालय उप पुलिस अधीक्षक और यातायात मुख्यालय का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल भिलाई नेहरू नगर में निर्मित्त रेल्वे अंडर ब्रिज का लोकार्पण कर आमजनता को समर्पित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि भिलाई नगर एवं वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग के किलोमीटर 862ध्9-11 में भिलाई नेहरू नगर रेल्वे क्रासिंग पर सुगम एवं व्यवस्थित यातायात हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रेल्वे अंडडरब्रिज का निर्माण किया गया है यह ब्रिज 11 करोड़ 64 लाख 47 हजार रूपए की लागत से किया गया है।

   कार्यक्रम पश्चात 5ः15 बजे नेहरू नगर भिलाई से रवाना होकर 5ः25 बजे बापू नगर भिलाई आयेंगे। यहां आयोजित बापू नगर तालाब लोकार्पण में शामिल होकर अण्डा चैक मैदान पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल  यहां  आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री करेंगे नेहरू नगर भिलाई रेल्वे अंडरब्रिज का शुभारंभ- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज दुर्ग प्रवास पर रहेंगे। वे दुर्ग भिलाई में आयोजित अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook