दुर्ग : धान खरीदी हेतु नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण
दुर्ग : आगामी 01 दिसंबर से समर्थन मूल्य पर सहकारी समिति के माध्यम से किसानों से धान खरीदी की जाएगी। शासन द्वारा जारी नवीन आदेश के अनुसार धान की खरीदी की जाएगी।
इस संबंध में राजस्व, खाद्य, सहकारिता एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, समिति प्रबंधक, नोडल अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। धान खरीदी के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की गई है।
किसानों को खरीदी हेतु टोकन जारी किया जाएगा। प्रतिदिन कृषकों से खरीदे गए धान की तौलाई, सिलाई, स्टेकिंग किया जाएगा। कोरोना वायरस से सुरक्षा बचाव को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सर्तकता बरती जाएगी।
Leave A Comment