ब्रेकिंग न्यूज़

महासमुंद : बिना मास्क  वालों पर हुई चालानी कार्यवाही
   महासमुंद :   लॉकडाउन के पहले दिन महासमुंद शहर में 29  लोगों पर बिना मास्क पहने रहने पर चालनी कारवाई की गई। ज़िला प्रशासन ने 9 लोगों पर 900 रुपए और पुलिस द्वारा 20 व्यक्तियों पर बिना मास्क के पाए जाने पर जुर्माना लगाया।

इस प्रकार कुल 29 व्यक्तियों का बिना मास्क के घर से निकलने पर चालान कटा। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने नागरिकों व से स्वयं व दूसरों की रक्षा के लिए मास्क लगाना जरूरी बताया।
 
कलेक्टर श्री कर्तिकेया गोयल ने कहा कि महासमुंद जिला अन्तर्गत सम्पूर्ण क्षेत्र में इस माह 23 से 30 तक कंटेन्मेंट जोन घोषित  किया गया है। पहले से कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन करना और मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। इसके बावजूद कुछ लोग शहर में बिना मास्क के ही घूम रहे हैं।

जब पूरा देश कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए जूझ रहा है इस संकट की घड़ी में जहाँ देशवासी और जिले की जनता साथ दे रही है। ऐसे लोगों पर आज शुक्रवार को ज़िला और पुलिस प्रशासन द्वारा जो बिना मास्क के ज़रूरी कार्य से निकले लोगों के चालान काटे गए। कुछ लोगों को समझाइश दी गई ।

 जो लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं। जबकि मास्क लगाने से स्वयं भी सुरक्षित है और दूसरे भी। बिना मास्क के घर से निकल ने वालों पर कार्रवाई शुरू की है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने नागरिकों व से स्वयं व दूसरों की रक्षा के लिए मास्क लगाना जरूरी बताया।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook