ब्रेकिंग न्यूज़

 बेमेतरा : बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष वर्षाकाल के प्रारंभ से समाप्ति तक 24 घंटे संचालित रहेगा

बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी

बेमेतरा 02 जुलाई : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शिव अनंत तायल के निर्देश पर मानसून 2020 में बाढ़ की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए आपदा नियंत्रण के लिए संयुक्त जिला कार्यालय (कलेक्टोरेट) के कक्ष क्रमांक 04 में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 07824-222103 है। नियंत्रण कक्ष के लिए श्री अजय चंद्रवंशी प्रभारी तहसीलदार बेमेतरा मो.नं. 9981441740, आशुतोष गुप्ता सहायक अधिक्षक भू-अभिलेख मो.नं. 9630400403, राजकुमार मरावी नायब तहसीलदार बेमतरा मो.नं.9131632587, बीआर मोरे परियोजना अधिकारी जिला पंचायत मो.नं. 7747026086, को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष वर्षाकाल के प्रारंभ से समाप्ति तक 24 घंटे संचालित रहेगी। तत्कालीन व्यवस्था के तहत् तीन पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

 इस माह 03,07,11,15,19,23,27 एवं 31 जुलाई 2020 के लिए प्रातः 06ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक उमाशंकर खाण्डे संकाय सदस्य जिला पंचायत संसाधन केन्द्र बेमेतरा, मनोज मिश्रा सहायक ग्रेड-02 शास.उ.मा.विद्या.खण्डसरा, गोंविन्द राम भृत्य शास.बा.उ.मा.विद्या. बेमेतरा की ड्यूटी लगाई गई हैं। इसी प्रकार दोपहर 02ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक धनन्जय धु्रव भृत्य शिक्षा विभाग बेमेतरा,  अजय नाग सहायक ग्रेड-03जिला पंजीयक बेमेतरा, दीपचंद सेन नलकूप आपरेटर कार्या.वि/यौ. लाईट मशीनरी नलकूप एवं गेट एवं उपसंभाग बेमेतरा की ड्यूटी लगाई गई हैं। इसके अलावा रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे तक कमल यादव भृत्य शास.कन्या उ.मा.विद्या.बेमेतरा, शत्रुहन लाल निषाद जिला समन्वयक (प्र.म.आ.यो.), पुनाराम साहू नलकूप आपरेटर कार्या.वि/यौ. लाईट मशीनरी नलकूप एवं गेट एवं उपसंभाग बेमेतरा की ड्यूटी लगाई गई हैं।

इसके अलावा 04,08,12,16,20,24 एवं 28 जुलाई के लिए प्रातः 06ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक राजेन्द्र देवांगन सहायक ग्रेड-03 शा.उ.मा.वि देवरबीजा, छविलाल ध्रुव सहायक ग्रेड-03 जिला पंचायत बेमेतरा, निलय पाण्डेय सहायक ग्रेड-02 शिक्षा विभाग बेमेतरा की ड्यूटी लगाई गई हैं। इसके अलावा दोपहर 02ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक तुलेश्वर सोनी सहायक अभियंता (प्र.म.आ.यो.) जिला पंचायत बेमेतरा, घनश्याम सिन्हा (वि.ख. समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन) जनपद पंचायत बेमेतरा, मिनेश देवांगन सहायक गे्रड-03 कन्या उ.मा.विद्या. बेमेतरा की ड्यूटी लगाई गई हैं। इसी प्रकार रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे तक सचिन क्षत्रिय सहायक ग्रेड-03 शास.हाईस्कूल सिघौरी, डेरहा लाल नागेन्द्र सहायक ग्रेड-03 शिवलाल राठी उ.मा.वि. पिकरी, सम्पत कुमार गंधर्व भृत्य कार्या. उपपंजीयक सह. संस्थायें बेमेतरा की ड्यूटी लगाई गई हैं। जारी आदेश मे कलेक्टर ने कहा है कि उक्त दर्शित अधिकारी/कर्मचारी निर्धारित तिथि एवं समय पर नियंत्रण कक्ष मे उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook