ब्रेकिंग न्यूज़

 प्राकृतिक आपदा में जनहानि के तीन मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख की राशि स्वीकृत
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
 
जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के तीन मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें दुलदुला तहसील अंतर्गत ग्राम सिमड़ा निवासी महेश्वरी पैंकरा का नाला के पानी में डूबने से 12 अक्टूबर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका निकटतम वारिस मृतिका के पिता बसंत साय हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार ग्राम जुड़वाईन निवासी लालदेव राम का कुआं के पानी में डूबने से 14 जुलाई 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पुत्र सुखनाथ एवं ग्राम झरगावं निवासी सुगन्ती बाई का आकाशीय बिजली वज्रपात से 24 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिकर के पति रूपधर हेतु 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook