ब्रेकिंग न्यूज़

जिले भर में निकाली जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

 
ग्राम पंचायत जलकी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित

केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए ग्रामीणों को किया गया प्रेरित

महासमुंद : कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के निर्देशन में शासन के निर्देशानुसार भारत विकसित संकल्प यात्रा जारी है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी हितग्राहियों को देना है एवं उन्हें लाभान्वित किये जाने के उद्देश्य से महासमुंद जिले में ‘’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ प्रतिदिन निर्धारित रूट अनुसार ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर रही है। इसी  क्रम में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज महासमुंद जनपद पंचायत महासमुंद के ग्राम पंचायत जलकी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाईल वैन के माध्यम से केन्द्र शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभ प्राप्त कर रहे हितग्राहियों से सीधे संवाद करने के लिए उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook