ब्रेकिंग न्यूज़

 गुड मॉर्निंग महासमुंद में खेलों के साथ योगा, जुंबा का होगा आयोजन

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 

नागरिक रूचि अनुसार गतिविधियों में हो सकेंगे शामिल

महासमुंद : लोगों के बेहतर स्वास्थ्य व लोगों को जागरूक करने के साथ उनकी इम्यूनिटी सिस्टम को और मजबूत करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, खेल विभाग, खेल संघ तथा विभिन्न विभागों के सहयोग से गुड मॉर्निंग महासमुंद का आयोजन स्थानीय मिनी स्टेडियम महासमुंद में शनिवार 16 दिसंबर को सुबह 07ः00 बजे से 08ः30 बजे तक गुड मॉर्निंग महासमुंद का आयोजन लगातार चौथे शनिवार को किया जाना है। जिसमें योगा, हैंडबॉल, हॉकी, खो खो, वॉलीबॉल, नेटबॉल, रस्साकसी, फुटबॉल, बास्केटबाल, क्रिकेट, कराते खेल के साथ पारंपरिक गतिविधियां आयोजित किया जाएगा।
 
जिसमें खेल संघ, व्यायाम शिक्षक, योगा, जुंबा टीम द्वारा खेल गतिविधियों का अभ्यास कराया जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में नागरिक आकर अपनी रुचि अनुसार गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। आयोजन में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा, उच्च शिक्षा, नगर पालिका परिषद से सहयोग की अपेक्षा की गई हैं।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook