ब्रेकिंग न्यूज़

 गुड मॉर्निंग महासमुंद में शामिल हुए बच्चे, खिलाड़ी व नागरिक

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 

महासमुंद : लोगों की बेहतर सेहत और जागरूक करने के साथ उनकी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, खेल विभाग, खेल संघ तथा विभिन्न विभागों के सहयोग से गुड मॉर्निंग महासमुंद का आयोजन मिनी स्टेडियम महासमुंद में सुबह 7ः00 से 8ः30 बजे तक किया गया। जिसमें हैंडबाल, हॉकी, खो-खो, कबड्डी, नेटबॉल, रस्साकसी, फुटबॉल, नेटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट खेल के साथ पारंपरिक गतिविधियां संखली, डॉजबॉल आयोजित किया गया।
 
खेल अधिकारी श्री मनोज धृतलहरे ने बताया कि आयोजन में विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, खेल संघ, सत्यम योगा अकादमी, हिट होप जुंबा क्लॉस, अधिकारी, कर्मचारी व नागरिक सहित 680 प्रतिभागियों ने गुड मॉर्निंग महासमुंद के लगातार दूसरे आयोजन में उत्साह के साथ शामिल होकर आयोजन को सफल बनाया। सत्य नारायण दुर्गा के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी गुणवंत साहू, हमराज पटेल सत्यम योग एकेडमी महासमुंद द्वारा योगा कराया गया। जिसमें स्कूली बच्चों सहित नागरिकों में नुरेन चंद्राकर व अन्य ने योग किया। विद्यार्थियों तथा खिलाड़ियों ने व्यायाम करने के पश्चात् गोला फेंक व लंबीकूद में हिस्सा लिया।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook