ब्रेकिंग न्यूज़

जशपुर :  केन्द्रीय विद्यालय में कक्षा 2री के रिक्तियों में एडमिशन 06 जून तक

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

जशपुर : शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए केंद्रीय विद्यालय जशपुर में कक्षा दो  में कुछ रिक्तियां होने के कारण प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 03 जून 2022 प्रातः 10.00 बजे से 06 जून 2022 दोपहर 2.00 बजे तक किया जाएगा। इच्छुक अभिभावक विद्यालय में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक आकर पंजीकरण फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा दो  में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 31 मार्च 2022 को 6 वर्ष एवं अधिकतम आयु 8 वर्ष होनी चाहिए।


  प्रवेश से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए हेल्प डेस्क नंबर 9436307022 पर संपर्क कर सकते हैं तथा प्राचार्य द्वारा विद्यालय में बुलाए जाने पर निर्धारित समय अंतराल में ही प्रवेश प्रभारी, प्राचार्य से संपर्क करें। विद्यालय के प्राचार्य ने अभिभावकों से अवसर का लाभ उठाने तथा निर्धारित समयावधि 06 जून तक पंजीकरण करने के लिए अनुरोध किया है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook