ब्रेकिंग न्यूज़

कोरिया : प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों के लिए 24 लाख रूपये की राशि मंजूर

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 

 
कोरिया : कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों के लिए 24 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। उन्होंने विकासखंड मनेद्रगढ़ के ग्राम सोनवर्षा के देवलाल की पानी में डुबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस भंजना देवी, ग्राम नवापारा के फूलकुंवर की साप के काटने से मृत्यु होने पर उनके वारिस मनोहर, ग्राम चनवारीड़ाड के कमलेशिया की मधुमक्खियों के काटने से मृत्यु होने पर उनके वारिस जगदीश, विकासखंड चिरमिरी ग्राम केराडोड के फूलमति की पानी में डुबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस गोविन्द, विकासखंड केल्हारी ग्राम रोकडा के कुन्ती बाई की सर्प के काटने से मृत्यु होने पर उनके वारिस प्रताप सिंह के लिए 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है।

इसी तरह विकासखण्ड भरतपुर के ग्राम हरचौका की पार्वती सिंह की पानी में डुबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस भगवान सिंह के लिए 4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। उन्होंने इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी है।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook