ब्रेकिंग न्यूज़

जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 5 मामलों में 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा


जशपुर : कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने  प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 5 मामलों में आरबीसी 6-4 के तहत् 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
 
जिसमें आकाशीय बिजली से कुनकुरी तहसील के ग्राम बेलसुंगा निवासी कुमारी सुन्दरी बाई पिता श्री शानू राम की 05 जुलाई 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री शानू राम को 4 लाख,  कुनकुरी तहसील के ग्राम बेलसुंगा निवासी  अनुज पिता श्री लोहर साय की मृत्यु 5 जुलाई 2021 को हो जाने मृतक के पिता श्री लोहर साय को 4 लाख रुपए, कुनकुरी तहसील के ग्राम नारायणपुर निवासी आकाश, राजकुमारी  पिता श्री रामचन्द्र की मृत्यु 5 जुलाई 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक आकाश एवं मृतिका राजकुमार के पिता श्री रामचन्द्र  हेतु 8 लाख,  एवं सर्पदंश से कुनकुरी तहसील के ग्राम खुटगांव निवासी रमन राम पिता जयनन्दन राम की मृत्यु 24 जुलाई 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री जयनन्दन राम को 4 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook