ब्रेकिंग न्यूज़

कोरिया : प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों के लिए 20 लाख रूपये की राशि मंजूर

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 

 
कोरिया : प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों के लिए 20 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी गई है। जिसमें तहसील बैकुण्ठपुर के ग्राम आमगांव के मदनलाल की बांध में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस धिराजो, ग्राम छरछा के बसंत सिंह की कुंआ में गिरने से मृत्यु होने पर उनके वारिस श्यामबाई, तहसील मनेन्द्रगढ़ के ग्राम बौरीडांड की रीधिमा की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस बीरबल व विमला, ग्राम नई लेदरी की उर्वशी की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस लक्ष्मण व संजना तथा तहसील भरतपुर के ग्राम जुइली के संतकुमार की कुंआ में गिरने से मृत्यु होने पर उनके वारिस ठाकुर प्रसाद सिंह व रजमन्ती बाई के लिए 4-4 लाख रूपये की राशि शामिल है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook