ब्रेकिंग न्यूज़

महासमुन्द :  अवैध रूप से धान का भंडारण करने वाले 05 लोगों पर कार्यवाही 324 बोरा धान जप्त
महासमुन्द : कलेक्टर श्री डोमन सिंह के निर्देशानुसार आज राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में 05 प्रकरणोें पर 324 बोरा धान अर्थात् (129.6 क्विंटल) धान जप्त किए गए। प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें बागबाहरा तहसील के ग्राम हाथीबाहरा निवासी श्री कमलेश सिंह ठाकुर से 15 बोरी धान, पिथौरा तहसील के ग्राम डोंगरीपाली निवासी श्री टुनटनिया से 84 बोरी धान एवं महासमुन्द तहसील के ग्राम अछोला निवासी श्री जीवन लाल साहू से 25 बोरी धान और ग्राम बेलटुकरी निवासी श्री भुवन लाल साहू से 30 बोरी धान जप्त किया गया तथा सरायपाली तहसील के अंतर्गत अंतर्राज्यीय 01 टाटा वाहन जप्त कर उचित कार्यवाही किया गया।
 
अब तक जिले में कुल 184 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिनमें 9592 बोरा धान अर्थात् 3836.8 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। इनमें 11 वाहन भी शामिल हैं। जिले में कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन में तहसीलदार, थाना प्रभारी, खाद्य निरीक्षक की संयुक्त उड़नदस्ता टीम का गठन कर अवैध धान परिवहन और अवैध धान भंडारण पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook