ब्रेकिंग न्यूज़

 महासमुन्द : अवैध रूप से धान का भंडारण करने वाले 03 लोगों पर कार्यवाही 120 बोरा धान जप्त
महासमुन्द : कलेक्टर श्री डोमन सिंह के निर्देशानुसार आज राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में 03 प्रकरणोें पर 120 बोरा धान अर्थात् (48 क्विंटल) धान जप्त किए गए। प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें बागबाहरा तहसील के ग्राम चिरमकेल निवासी श्री दुबे से 50 बोरी धान, पिथौरा तहसील के ग्राम तिलंजनपुर निवासी श्री सुदामा पटेल से 40 बोरी धान एवं तहसील सरायपाली के ग्राम परेवापली निवासी श्री बिहारी नायक से 30 बोरी धान जप्त कर उचित कार्यवाही किया गया।

अब तक जिले में कुल 179 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिनमें 9268 बोरा धान अर्थात् 3707.2 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। इनमें 10 वाहन भी शामिल हैं। 
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook