ब्रेकिंग न्यूज़

 महासमुन्द : कलेक्टर सिंह ने बागबाहरा तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण
No description available.
महासमुन्द : कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने पदभार संभालनें के बाद बागबाहरा पहुंचे। उन्होंने अनुविभागीय दण्डाधिकारी और तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। कर्मचारियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों का भी अवलोकन किया। उन्होंने कर्मचारियों से लम्बित प्रकरणों की भी संक्षिप्त जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री जोगेन्द्र कुमार नायक, एसडीएम बागबाहरा श्री भागवत जायसवाल सहित नायब तहसीलदार उपस्थित थे।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook