ब्रेकिंग न्यूज़

भेंट मुलाकात में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणाएं-

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

विधानसभा : लैलूंगा/खरसिया

ग्राम कुंजेमुरा, ब्लॉक तमनार

लैलूंगा :   ऽ  तमनार से उरबा होते हुए लैलूंगा तक 28 किलोमीटर सड़क निर्माण।
    तमनार में नवीन ग्रामीण सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा खोली जाएगी।  
ऽ    तमनार में उप कोषालय खोला जाएगा।
ऽ    शासकीय कला, विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय तमनार में पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाएं शुरू करवाई जाएगी। 
ऽ     ग्राम सराईपाली में उप तहसील कार्यालय खोला जाएगा।
ऽ     ग्राम धौराभाठा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हेतु नवीन भवन का निर्माण करवाया जाएगा।
ऽ     ग्राम हमीरपुर से बरकछार से बंजारी अड़बहाल तक कुल 19 किलोमीटर नई सड़क का निर्माण करवाया जाएगा।
ऽ     ग्राम गोढ़ी में समूह नल-जल योजना की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। 
ऽ     शासकीय कन्या प्राथमिक शाला लैलूंगा का नामकरण सेठ जयदयाल सिंघानिया के नाम पर किया जाएगा।
ऽ     ग्राम कुंजेमुरा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट स्कूल के रूप में संचालित किया जाएगा।   
ऽ     सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तमनार को स्वर्गीय श्री जयलाल चौधरी के नाम पर नामकरण किया जाएगा। 
ऽ    रेंगारबहरी से घरघोड़ा सीमा तक 1.5 किलोमीटर सड़क निर्माण।
ऽ     पेलमा से मड़ियाकछार तक 6 किलोमीटर सड़क निर्माण।

ग्राम चपले, विकासखण्ड खरसिया-

चपले भेंट मुलाकात में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं-

ऽ     चपले में खुलेगा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल। 
ऽ    काली माता मेला आयोजन हेतु प्रतिवर्ष 10 लाख रूपए की स्वीकृति।
ऽ     पुलिस सहायता केंद्र चपले का पुलिस चौकी में उन्नयन।
ऽ     कोतरा में पुलिस सहायता केंद्र की स्थापना।
ऽ     चपले में नवीन सामुदायिक भवन एवं  पीडीएस भवन का निर्माण।
ऽ     सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसिया में सोनोग्राफी एवं सीटी स्कैन जांच की सुविधा। 
ऽ    खरसिया में ओबीसी बालक-बालिका छात्रावास का निर्माण।
ऽ     नहरपाली समपार में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति।
ऽ     ग्राम चपले में श्री अरविंद के घर से श्री गोकुल के घर तक 400 मीटर सीसी रोड।
ऽ     श्री तुलाचरण के घर से श्री प्रकाश के घर तक 250 मीटर सीसी रोड।
ऽ     श्री गुलाब के घर से श्री बिसाहू के घर तक 150 मीटर सीसी रोड।
ऽ     श्री छत्रपाल के घर से श्री यादव के घर तक 800 मीटर सीसी रोड का निर्माण।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook