ब्रेकिंग न्यूज़

मेहमानी में आया था रिश्तेदार तीन लोगो को कुदाल से काट डाला....

एजेंसी

झारखंड के खूंटी में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां एक ही परिवार के तीन लोगों की एक शख्स ने कुदाल से काटकर हत्या कर डाली। मामला खूंटी सदर थाना क्षेत्र के चांडीडीह, भंडरा गांव का है।

झारखंड के खूंटी में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां एक ही परिवार के तीन लोगों की एक शख्स ने कुदाल से काटकर हत्या कर डाली। मामला खूंटी सदर थाना क्षेत्र के चांडीडीह, भंडरा गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, खूंटी में हेमंत पुर्ती नामक युवक ने अपने फूफा बितना मुंडा (65 वर्ष), फुफेरे भाई सुड़ा मुंडा  (25 वर्ष) और गांव के ही दशरथ अहीर के भांजे विकास महतो  (20 वर्ष) की कुदाल से काटकर हत्या कर दी। घटना रविवार की देर रात खूंटी से छह किमी दूर चांडीडीह में बितना मुंडा के घर की है। मृतक बितना मुंडा के पुत्र सोमा मुंडा ने हत्यारारोपी हेमंत पुर्ती को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

घरवालों को भी नहीं समझ आ रही वजह

घटना के संबंध में मृतक के बड़े पुत्र सोमा मुंडा का कहना है कि हेमंत पुर्ती ने तीनों हत्या क्यों की, यह बात उन्हें समझ में नहीं आ रही है। सोमा मुंडा के अनुसार हेमंत उसके मामा का बेटा है, जो मुरहू के गजगांव का रहने वाला है। रविवार को वह मेहमानी के तौर पर उनके घर आया था। रविवार की रात लगभग दस बजे सोमा मुंडा, बितना मुंडा, सुड़ा मुंडा, विकास महतो ने एक साथ खाना खाया। हेमंत पुर्ती ने खाना खाने से मना कर दिया। खाना खाने के बाद सोमा मुंडा भंडरा गांव में स्थित मील में सोने चले गए।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सुबह के लगभग साढ़े छह बजे सोमा मुंडा अपने घर आए, तो दरवाजा बंद था। जब धक्का देकर दरवाजा खोला तो अंदर हेमंत पुर्ती डंडा लेकर खड़ा था और उसके पिता बितना, भाई सुड़ा और विकास महतो का शव लहुलुहान हालत में पड़ा हुआ था। सोमा मुंडा ने उसी समय हेमंत पुर्ती को पकड़ लिया और उसके बाद आस-पड़ोस के लोग जुट गए। सबने मिलकर हेमंत को एक खंभे से बांध दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। लगभग नौ बजे पुलिस गांव में पहुंची और हेमंत पुर्ती को गिरफ्तार करने के साथ तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook