- Home
- Jashpur
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
धान खरीदी के आखिरी दिनों में भी किसानों को किसी प्रकार की नहीं होनी चाहिए परेशानी - कलेक्टर
अंतिम चरणों में अवैध धान की खेप पर रोक लगाने के लिए विक्रय हेतु आने वाले किसानों का भौतिक सत्यापन करने के दिए निर्देश
जशपुर : कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने आज जशपुर, मनोरा, कुनकुरी सहित अन्य विकास खंडों के धान खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर धान उर्पाजन केन्द्रों में अब तक हुए धान खरीदी, टोकन वितरण, बारदाना उपलब्धता, मिलर्स द्वारा धान उठाव एवं किसानों को राशि भुगतान के सम्बंध में विस्तार से जानकारी ली। इस अवसर पर संबधित विकासखण्ड के अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, समिति प्रबंधक उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जशपुर के गम्हरिया, मनोरा एवं कुनकुरी के महुआटोली धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर केंद्र में अब तक हुए धान खरीदी, टोकन वितरण, धान का भंडारण व उठाव का अवलोकन किया। उन्होंने सभी समिति प्रबंधको को निर्देशित करते हुए कहा कि धान खरीदी के लिए अब महज के कुछ ही कार्य दिवस बचा है। इस हेतु धान खरीदी के आखिरी दिनों में भी किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। साथ ही जिले में धान खरीदी के अंतिम दिनों में बिचौलियों एवं अवैध धान की खेप पर रोक लगाने के लिए विक्रय के लिए आने वाले किसानों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश सभी तहसीलदार को दिए। जिससे वास्तविक पंजीकृत किसान ही धान विक्रय कर सके।
गम्हरिया सहकारी समिति प्रबंधक द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि केंद्र में अब तक 874 के किसानों का लगभग 52750.40 क्विंटल धान खरीदी की गयी है। उन्होंने बताया कि आज केंद्र में कुल 7 कृषकों का धान विक्रय के लिए टोकन जारी हुआ है। जिसकी खरीदी की जा रही है। साथ ही मिलर्स द्वारा समय समय पर धान का उठाव किया जा रहा है। इसी प्रकार मनोरा धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक ने बताया कि केंद्र में 749 किसान द्वारा कुल 31488.44 क्विंटल धान विक्रय किए है। आज केंद्र में 2 किसानों द्वारा 16 क्विंटल धान विक्रय किया गया है एवं कुनकुरी के महुआ टोली धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक ने बताया कि 1125 किसानों का लगभग 78 हजार क्विंटल धान क्रय किया गया है।
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जिले में बारिश की संभावना को देखते हुए सभी समितियों में धान को त्रिपाल, केप कवर, प्लास्टिक से ढक कर सुरक्षित रखने की बात कही साथ ही उपार्जन केंद्रों के नोडल अधिकारियों को केंद्रों में जाकर भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
जशपुर : कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने कोरोना वायरस (कोविड-19) एवं नये वेरियण्ट ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु आम जनता के सार्वजनिक गतिविधियों पर आगामी आदेश पर्यन्त युक्तियुक्त प्रतिबंध अधिरोपित किये है।
उन्होंने अधिरोपित प्रतिबंधों की समीक्षा करते हुए उपरोक्त आदेश कंडिका 10 में आंशिक संशोधन कर जशपुर जिले में पुस्तकालयों को आगामी आदेश तक एक तिहाई क्षमता के साथ कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करते हुए शर्त संचालित करने कहा है। उन्होंने कहा कि आदेश की शेष शर्त यथावत् रहेगी। - द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवाधान खरीदी केन्द्रों में अच्छी व्यवस्था से किसान हैं संतुष्ट-भक्तुसाय पैकरा
जशपुर : प्रदेश सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान खरीदी के लिए किसानों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। किसानों को धान विक्रय करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में 07 फरवरी 2022 तक किसानों से धान खरीदी की जा रहे है ताकि जिले के ऐसे किसान जिन्होंने अपना धान समिति में विक्रय नहीं कर पाए है वे भी आसानी से केन्द्र में अपने धान का विक्रय कर सकेगें।इसी कड़ी में फरसाबहार विकास खण्ड के तपकरा धान खरीदी केंद्र में धान विक्रय के लिए आए हरीश पैंकरा ने बताया कि उन्हें धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नही हुई। धान खरीदी के अंतिम दिनों में भी केंद्रों में किसानों को सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इसी प्रकार ग्राम पुरेंद्रबंध के किसान भक्तुसाय पैकरा ने बताया कि वे प्रदेश सरकार की धान खरीदी हेतु किसानों के लिए की गई व्यवस्था से संतुष्ट है।
किसानों ने बताया कि टोकन पहले से ही मिल गया था, इसलिए केन्द्र पहुंचने पर उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई। केंद्र में धान बेचने हेतु अच्छी व्यवस्था है, जिससे किसानों के चेहरे में खुशी व्याप्त है । केंद्र में धान लाते ही उन्हें बारदाना प्रदान कर दिया गया। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
जिले के किसान धान विक्रय कर जाहिर कर रहे है अपनी प्रसन्नता
टोकन प्राप्त करने, धान की तोल करने सहित अन्य सहायता खरीदी केंद्र में प्राप्त हुई - किसान जगेश्वर
जिले में धान खरीदी के आखिरी दिनों में भी किसानों का रखा जा रहा पूरा ध्यान
जशपुर : कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में समर्थन मूल्य पर 01 दिसम्बर 2021 से किसानों से धान खरीदी की जा रही है। जिसके लिए जिले में समिति के माध्यम से किसानों के लिये सभी व्यवस्था प्रदान की गई है। किसानों को धान विक्रय करने में किसी प्रकार की समस्या नहीं हो रहीं है। जिससे समिति में विक्रय करने पहुंच रहे किसानों के चेहरे पर प्रसन्नता देखने को मिल रही है। धान खरीदी के अंतिम दिनों में भी किसानों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। धान बेचने आए किसानों को समिति प्रबंधक द्वारा प्राथमिकता से टोकन जारी किया जा रहा है एवं उनका धान की खरीदी कर रहे है। इस कारण सभी पंजीकृत कृषक सहजता से अपना धान बेच पा रहे है।
जिसके अंतर्गत आज जशपुर जनपद के गम्हरिया धान खरीदी केंद्र में धान बेचने आए पतराटोली के किसान श्री राजू केरकेट्टा ने बताया कि विक्रय करने के आखिरी दिनों में भी कृषक को हताश नही होना पड़ रहा। धान विक्रय के लिए उन्हें पूरी सुविधाए प्रशासन द्वारा मुहैया कराई जा रही है। किसान का कहना है कि केंद्र में टोकन वितरण की सुविधा होने से उन्हें धान बेचने में परेशानी नही हुई। धान बेचने के लिए समय से पूर्व टोकन जारी हो गया, जिससे वे आज धान विक्रय के लिए कुल 118 बोरी धान लगभग 48 क्विंटल धान केंद्र में लाकर विक्रय कर पाए । किसानों को टोकन जारी किया जा चुका है और पर्याप्त मात्रा में बारदाने की उपलब्धता केंद्र में है। इसी प्रकार धान खरीदी केंद्र पहुँचे कटंगखार निवासी श्री बालेश्वर साय आज अपना धान बेचने पहुँचे। उन्होंने कहा कि समिति के माध्यम से उन्हें टोकन लेने, धान तौलाई, बारदाना सहित अन्य व्यवस्था के लिए सम्पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया है। कोरंगा निवासी किसान श्री कुसु राम यादव ने बताया कि वे अपना 78 क्विंटल धान बेचने आये थे। जिनका समिति के द्वारा प्राथमिकता से उनका सहयोग करते हुए धान खरीदा गया। किसान कुसुराम ने बताया कि वे इससे पूर्व 60 क्विंटल धान बेच चुके है। उन्हें धान बेचने और टोकन प्राप्त करने में उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। साथ ही धान को केंद्र में लाते ही पलटी कर तौलाई कार्य पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि समिति के सभी कार्यकर्ताओं ने उनका पूरा सहयोग किया। बांसबहार के किसान श्री अरुण कुमार तिर्की ने बताया कि उन्होंने 25 जनवरी 2022 को धान विक्रय हेतु टोकन कटाया था। जिसके लिए उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। शासन के द्वारा उन्हें हर सम्भव मदद किया गया। किसान ने धान खरीदी हेतु शासन के द्वारा किये गए व्यवस्था के लिए अपनी खुशी जाहिर की।साथ ही डूमरकोना निवासी किसान श्री जगेश्वर राम आज 40 क्विंटल धान बेचने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि वे इससे पूर्व 30 क्विंटल धान का विक्रय कर चुके। जिसके लिए समिति के द्वारा उन्हें टोकन प्रदान करने से लेकर धान की तौलाई सहित अन्य कार्य हेतु सहयोग प्रदान किया गया। किसान जगेश्वर ने कहा कि उनके द्वारा पूर्व में किये गए धान विक्रय का खाता में भुगतान किया जा चुका है। किसानों ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं को भली भांति जानती है इसलिए तय समर्थन मूल्य पर धान खरीद कर किसानों को उनकी उपज का वास्तविक मूल्य प्रदान कर रही है। इन सब व्यवस्थाओं की वजह से किसानों को धान बेचने में कोई दिक्कत नहीं आ रही। इसके लिए किसानों ने प्रदेश सरकार और ज़िला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर समितियों में धान खरीदी के लिए समयावधि 31 जनवरी 2022 से बढ़ाते हुए 07 फरवरी 2022 तक निर्धारित किया गया है। कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने धान खरीदी केन्द्रों में छोटे किसानों और छूटे हुए किसानों का प्राथमिकता से धान खरीदी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे किसान जो पहली बार धान बेच रहे है उनका भी सत्यापन करके प्राथमिकता से धान खरीदी किया जाए ताकि कोई भी किसान धान बेचने से वंचित न होने पाए। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कार्यालय और पंचायतों को स्मार्ट बनाने पर दिया है जोर
अधिकारियों को उनका सर्वश्रेष्ठ देने मोटिवेशन के साथ-साथ अनुभव भी साझा किया
जशपुर : अंबिकापुर कमिश्नर श्री जी.आर. चुरेन्द्र ने स्वान केंद्र से वर्चुअल के माध्यम से संभागीय अधिकारियों की विभागीय समीक्षा बैठक ली। उन्होंने संभाग अंतर्गत जिला कलेक्टर्स, सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत केे विभागीय एजेंडा अनुरुप चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इस अवसर जशपुर जिले से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी, अपर कलेक्टर श्री आई.एल. ठाकुर, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, सहित जिले के राजस्व अधिकारी ऑनलाईन से सीधे जुड़े थे।
कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को अपने जिले में छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजस्व प्रकरण में बटांकन, सीमाकंन, नामांतरण, आय, जाति, निवास से संबंधित आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि राजस्व से संबंधित प्रकरण लंबित न होने पाए इसके लिए विशेष प्रयास करें। जिले में अवैध उत्खनन, अवैध वृक्ष कटाई और अवैध कब्जा पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए राजस्व और पुलिस विभाग के टीम को संयुक्त रूप से कार्य करने के लिए कहा गया है।
कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय को स्मार्ट कार्यालय बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि कार्यालय कि साफ-सफाई और कार्यालय में फाइलों को उचित संधारित करके रखें। साथ ही जिन आवेदनों का निराकरण हो गया है उसका नस्तीबध करके बस्ता कव्हर में रखने के निर्देश दिए हैं और राजस्व रिकार्ड को दुरूस्त करके रिकार्ड रूम में रखने के लिए कहा गया है। उन्होंने जनपद पंचायत के अधिकारियों को अपने ग्राम पंचायत को स्मार्ट पंचायत बनाने के लिए ग्राम सभा को मजबूत करने के लिए कहा है ताकि पंचायती राज व्यवस्था सुढृढ़ हो सके। इसके लिए ग्राम विकास न्याय समिति का भी गठन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजस्व वसूली को भी गंभीरता से करने के लिए कहा है और ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए गांव के लोगों को मनरेगा के तहत् मछली पालन के लिए अधिक से अधिक तालाब स्वीकृत करने के निर्देश दिए है ताकि मछली पालन से लोग अधिक आय अर्जित कर सके। साथ स्व सहायता समूह की महिलाओं को गोठानों से जोड़कर मुर्गीपालन, बकरीपालन के साथ अन्य रोजगार मूलक कार्य से जोड़ने के लिए कहा गया है।
वर्चुअल बैठक में अधिकारियों से उनका सर्वश्रेष्ठ करने के लिए मोटिवेशन के साथ-साथ ही अनुभव भी साझा किया गया। राजस्व प्रशासन के काम-काज को बेहतर करने व पंचायती राज की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के क्षेत्र में अधिकारियों को सक्रिय होकर कार्य करने के लिए कहा गया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
03 से 05 फरवरी तक प्रदर्शनी लगाई जाएगी
महिलाओं ने कोदो-कुटकी, रागी से निर्मित बिस्कीट, गोबर के गमले, दीये और बांस की सामग्री से सजाई अपनी दुकान
जशपुर : कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जशपुर जिले के विभिन्न गोठानों में मल्टी एक्टिविटी संचालित किए जा रहे हैं और स्व सहायता समूह की महिलाएं अनेक गतिविधियों में शामिल होकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 03 फरवरी से 05 फरवरी तक राज्य स्तरीय आयोजित कार्यक्रम में जशपुर जिले के चिन्हांकित स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा अपने हाथों से बनाए जाने वाली सामग्री का प्रदर्शनी लगाई गई है।जिले के समूह की महिलाओं ने तीखुर, कोदो-कुटकी, रागी से निर्मित बिस्कीट एवं मिठाइयां आदि खाद्य उत्पादन सुखा सामग्री की प्रदर्शनी लगाई है।
कांसाबेल विकासखंड के ज्ञान गंगा स्व सहायता समूह की श्रीमती सुखमनी और श्रीमती सुदोशा बाई ने प्रदर्शनी में छिंद टोकरी एवं बांसा आदि से निर्मित सामग्री एवं गोबर से बनाए गए दीये, गमला, धूप अगरबत्ती आदि सामग्री लगाया है। इसी प्रकार कुनकुरी विकासखंड के मदर मेरी स्व सहायता समूह द्वारा खाद्यान्न तेल, सुगंधित चावल और वन विभाग अंतर्गत जशपुर विकासखंड के सारूडीह स्व सहायता समूह की श्रीमती मधु तिर्की, श्रीमती विमला एक्का ग्रीन टी और सी.सी.टी. उत्पादक का प्रदर्शनी, सिनगी स्व सहायता समूह की श्रीमती शकुन्तला उरांव सेनेटाइजर, धनवंतरी स्व सहायता समूह के श्री शिव भगत च्यवनप्राश, वसावलेह, कौचपाक और जिला कौशल विकास प्राधिकरण के अंतर्गत दिव्यांग विजय खलखो, श्री सुनील कुजूर, श्री कुनाल गुप्ता के द्वारा अपने हाथों से तैयार किए गए एलईडी बल्ब की प्रदर्शनी लगाई गई है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कलेक्ट्रेट परिसर में शिविर लगाकर अधिकारियों कर्मचारियों को लगाया गया टीका
जशपुर : कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला सहित सभी विकासखण्डों में विभिन्न शासकीय कार्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों में हितग्राहियों को प्रथम, द्वितीय डोज तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं व 60 वर्ष से अधिक आयु के कोमॉर्विड लोगों को प्रीकॉशन डोज गंभीरता से लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा कलेक्टोरेट परिसर में शिविर लगाकर जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों को टीका लगाया गया। कार्यालय के कर्मचारियों ने भी अपनी जागरूकता का परिचय देते उत्साहपूर्वक कोविड से बचाव के लिए टीका लगवाया। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
लोगों को लगाया जाएगा प्रथम, द्वितीय और बूस्टर डोज
जशपुर : जिले में नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए समस्त छूटे हुए हितग्राहियों को द्वितीय डोज तथा हेल्थ केयर वर्कर, फॅट लाइन वर्कर एवं 60 साल वर्ष से अधिक कोमाविट लोगों को बूस्टर का टीका दिया जाना है। कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिले में कोविड टीकाकरण महाअभियान 3 फरवरी से 5 फरवरी तक जिला एवं विकासखंड स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।
जिला एवं विकासखंड स्तर पर फंट लाइन वर्कर अंतर्गत 3 फरवरी 2022 को राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं शिक्षा विभाग, 4 फरवरी 2022 को पंचायत एवं नगरीय प्रशासन तथा 5 फरवरी 2022 को हेल्थ केयर वर्कर अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग, मितानीन, आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को टीकाकृत करने के लिए सेक्टर एवं संकुल स्तर के साथ-साथ पूर्व संचालित स्वास्थ्य केन्द्रों में टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जायेगा।
इसी सिलसिले में जिला मुख्यालय में 3 फरवरी 2022 को कलेक्टर कार्यालय कलेक्टोरेट, एसडीएम कार्यालय, पुलिस विभाग के लिए रक्षित पुलिस लाइन तथा शिक्षा विभाग के लिए जिला शिक्षा अधिकारी एवं ब्लाक शिक्षा अधिकारी कार्यालय जशपुर में टीकाकरण सत्र आयोजित किये जा रहें हैं तथा इसके साथ ही जिला मुख्यालय जशपुर में पूर्व से संचालित जिला चिकित्सालय के आयुष विंग एवं न्यू कोल्ड चेन वैक्सीन भण्डार रणजीता स्टेडियम के पास टीकाकरण सत्र आयोजित होगें। साथ ही 4 फरवरी 2022 को जिला पंचायत कार्यालय एवं नगरपालिका कार्यालय में टीकाकरण सत्र आयोजित किया जायेगा। 5 फरवरी 2022 को जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय एवं परियोजना अधिकारी कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग में तथा जिला चिकित्सालय के पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया है।
कलेक्टर महोदय ने आम नागरिकों, फंट लाइन वर्कर एवं हेल्थ केयर वर्कर से अपील करते हुए कहा कि जिले के बूस्टर डोज, द्वितीय डोज एवं प्रथम डोज के छूटे हुए समस्त हितग्राही निर्भीक होकर इस अभियान में शामिल होते हुए अपना टीकाकरण करायें। कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित तथा वैज्ञानिक मापदण्डों के अनुरूप है।
कलेक्टर ने पुनः अपील करते हुए कहा कि कोरोना के तीसरी लहर में कोविड टीकाकरण के बदौलत ही कोरोना के मरीज अत्यधिक गंभीर स्थिति से बचे रहे हैं तथा कोविड पॉजिटिव होने पर भी जल्द स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहें हैं अतः इससे बचने का एकमात्र और एकमात्र तरीका समय रहते कोरोना का टीका लगवाना है। अतः किसी तरह के अफवाहों में न पड़े तथा निर्धारित आयु वर्ग के समस्त हितग्राही आगे आकर कोरोना का टीका लगवायें तथा समाज को स्वस्थ बनाने में अपना सहयोग दें। जिससे हम सब मिलकर स्वयं की रक्षा के साथ-साथ समाज की रक्षा कर सकें। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बर्तन बैंक से बदलेगी पाकरगांव की तस्वीर
जशपुर : कलेक्टर रितेश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस. मण्डावी के मार्गदर्शन से पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत पाकरगांव में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत बर्तन बैंक का शुभारंभ किया गया है। जिसका संचालन विकास स्व-सहायता समूह के द्वारा किया जाएगा
पाकरगांव ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती धनमती प्रधान और सचिव श्री संदीप राज के द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में विशेष नवाचार कर अपनी ग्राम पंचायत को प्लास्टिक मुक्त एवं ओडीएफ प्लस ग्राम पंचायत बनाने हेतु सतत प्रयास किये जा रहे है। ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय की उपलब्धता, हाईवे सामुदायिक शौचालय का निर्माण, संचालन, डोर टू डोर अपशिष्ट संग्रहण कार्य, गन्दे घरेलु पानी के उचित प्रबंधन हेतु सोख पिटो का निर्माण किया जा रहा है।
विदित हो कि बर्तन बैंक प्रारम्भ करने वाली जिले की दूसरी ग्राम पंचायत बन गई है। बर्तन बैंक के खुल जाने से विभिन्न प्रकार से लाभ उठाया जा सकेगा। जिसमें ग्राम पंचायत में व्यक्तिगत एवं सामाजिक कार्यों, उत्सवों पर प्लास्टिक की थाली कटोरी चम्मच उपयोग न करके इन बर्तनों का उपयोग किया जावेगा। इससे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम से कम होगा। साथ ही स्व सहायता समूह की महिलाओं को स्व रोजगार के उपलब्ध होगें और महिलाएं आथिर्क रूप से सुद्रढ़ होगें। सरपंच श्रीमती धनमती प्रधान और सचिव श्री संदीप राज ने ग्राम पंचायत पाकरगांव को जिले की मॉडल ग्राम पंचायत बनाने का दृढ़ निश्चय किया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
मुर्गी,बकरी और एसएचजी शेड के निर्माण कार्य को 15 फरवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं
सरपंच और सचिवों को टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए कहा है
जशपुर : जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी ने आज जनपद पंचायत मनोरा के सभाकक्ष में सरपंच, सचिव की समीक्षा बैठक लेकर कोविड-19 के टीकाकरण की जानकारी ली और छूटे हुए लोगों का शत प्रतिशत टीकाकरण करवाने के निर्देश दिए हैं। जिन पंचायत में टीकाकरण की प्रगति कम है उन पंचायत के सरपंच और सचिवों को गांव के लोगों जागरूक करने के लिए कहा गया है और फ्रंटलाईन वर्कर जिनका बूस्टर डोज लगाने का समय निर्धारित किया गया है। उस दिन बूस्टर डोज लगवाने के निर्देश दिए हैं।
जिला पंचायत सीईओ ने समीक्षा के दौरान ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने सरपंच और सचिवों को लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए सामुदायिक शौचालय हमेशा खुला रखने के लिए निर्देश दिए हैं, ताकि लोगों इसका उपयोग कर सकें। उन्होंने एनएच रोड़ पर बनाए गए दुकान को भी संचालित करने के निर्देश दिए हैं। सेरिगेशन शेड निर्माण कार्य को भी समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर एसडीएम जशपुर श्री बालेश्वर राम, जनपद सीईओ श्री अनिल तिवारी, बीएमओ, सरपंच और सचिव उपस्थित थे।
समीक्षा के दौरान मनरेगा योजना के तहत् चल रहे कार्यो की पंचायत वार जानकारी ली गई और ग्राम पंचायत सरडीह में मनरेगा योजना के तहत् कार्य नहीं होने से तकनीकी सहायक, सचिव और रोजगार सहायक कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं अन्यथा कड़ी कार्यवाही करने की बात कही है। उन्होंने जिन गौठानों के लिए मुर्गी शेड, बकरी शेड स्वीकृत किया गया है। उन कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं ताकि गौठान से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाएं आजीविका, गतिविधियॉ संचालित कर सकें।
जिला पंचायत सीईओ गौठानों के मुर्गी, बकरी शेड के निर्माण कार्यों को आगामी 15 फरवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नरवा के कार्यों को भी पूर्ण करने के लिए कहा गया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
किसान बेलधर ने कहा कि धान बेचने में उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई
जिले में अब तक 23498 किसानों से 151695 मैट्रिक टन धान खरीदी किया गया है
जशपुर : दुलदुला विकासखंड के करडेगा में नया उपार्जन केन्द्र खुलने से आस-पास के किसान खुश हैं। यह बात कही-धान खरीदी केन्द्र में धान बेचने आए किसान दुलदुला विकाखण्ड के पण्डरीअम्बा निवासी श्री बेलधर राम ने अब उन्हें धान बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है। करडेगा में धान खरीदी केन्द्र खुलने से आस-पास के किसानों को 08 किलोमीटर की लंबी दूरी तैय करनी नहीं पड़ती है।
विपणन अधिकारी श्री प्रवीण पैंकरा ने करडेगा धान खरीदी केन्द्र पहुचकर धान बेचने आए किसानों से चर्चा करके सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। किसान श्री बेलधन ने बताया कि वे इस वर्ष पहली बार धान बेचने आए हैं उन्हें किसी तरह की समस्या नहीं हुई है। उपार्जन केंद्र नजदीक होने से धान बेचने में सुविधा हो रही है और केंद्र में किसानों के लिए पानी, शौचालय, बैठक व्यवस्था सहित सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। किसानों ने कहा कि टोकन भी आसानी से काटा जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि जिले में धान बेचने के लिए 32188 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। अब तक 23498 किसानों से 151695 मैट्रिक टन धान खरीदी किया गया है और 96599 मैट्रिक टन धान का उठाव किया गया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
जशपुर : कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पानी में डूबने से पत्थलगांव तहसील के उप तहसील बागबहार ग्राम कोकियाखार निवासी रमेश माझी की मृत्यु 27 जून 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती सबिना माझी हेतु 4 लाख रुपए एवं सन्ना तहसील के ग्राम सुलेसा निवासी स्व. महेश राम पिता मलेश राम की मृत्यु 17 सितम्बर 2020 को हो जाने पर मृतक के पिता श्री मलेश राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ ने रायडीह के सरपंच और सचिव को दिया नोटिस
जशपुर : कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने आज दुलदुला विकासखंड ग्राम पंचायत रायडीह के लोरो घाट के पास बनाए गए सामुदायिक शौचालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए शौचालय बंद पाया गया जिस पर कलेक्टर ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी को निर्देश देते हुए संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए और उन्होंने कहा कि लोगों के सुविधा के लिए बनाए गए शौचालय की उपयोगिता सुनिश्चित किए जाएं। जिस पर जिला पंचायत के सीईओ ने रायडीह के सरपंच और सचिव को नोटिस जारी किया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
छिन्द कांसा की टोकरी, सुगंधित चावल, ग्रीन टी. च्यवनप्राश और एलईडी बल्ब की प्रदर्शनी लगाई जाएगी
महिलाओं के हुनर को मिल रही है पहचान
जशपुर : कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जशपुर जिले के विभिन्न गोठानों में मल्टी एक्टिविटी संचालित किए जा रहे हैं और स्व सहायता समूह की महिलाएं अनेक गतिविधियों में शामिल होकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। 03 फरवरी को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जशपुर जिले के चिन्हांकित स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा अपने हाथों से बनाए जाने वाली सामग्री का प्रदर्शनी लगाएंगी।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मंडावी ने बताया कि जशपुर जिले के वन विभाग, जिला कौशल विकास प्राधिकरण और एन.आर.एल.एम. के संयुक्त प्रयास से महिलाओं का चिन्हांकन किया गया है। जहां महिलाएं सामग्री का प्रदर्शन रायपुर में करेंगी।
वन विभाग अंतर्गत जशपुर विकासखंड के सारूडीह स्व सहायता समूह की श्रीमती मधु तिर्की, श्रीमती विमला एक्का ग्रीन टी और सी.सी.टी. उत्पादक का प्रदर्शनी लगाएंगी, सिनगी स्व सहायता समूह की श्रीमती शकुन्तला उरांव सेनेटाइजर, धनवंतरी स्व सहायता समूह के श्री शिव भगत च्यवनप्राश, वसावलेह, कौचपाक और जिला कौशल विकास प्राधिकरण के अंतर्गत दिव्यांग विजय खलखो, श्री सुनील कुजूर, श्री कुनाल गुप्ता के द्वारा अपने हाथों से तैयार किए गए एलईडी बल्ब का प्रदर्शनी लगाएंगे।
इसी प्रकार एन.आर.एल.एम विभाग के अंतर्गत दुलदुला विकाखण्ड के सुरजमुखी स्व सहायता समूह के द्वारा काजू, कुनकुरी विकाखण्ड के मदर मेरी स्व सहायता समूह की श्रीमती अमिया कुजूर द्वारा सुगंधित चालव और कांसाबेल विकाखण्ड के ज्ञान गंगा स्व सहायता समूह की श्रीमती सुखमनी और श्रीमती सुदोशा बाई के द्वारा छिंद टोकरी का प्रर्दशनी लगाया जाएगा। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
आंगनबाड़ी भवन और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में टेप नल के माध्यम पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए
कस्तुरा बार्डर का भी निरीक्षण करके कर्मचारियों को सचेत होकर ड्यूटी करने के लिए कहा गया है
जशपुर : कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने आज दुलदुला विकासखण्ड के उप स्वास्थ्य केन्द्र खटंगा, कस्तुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनबाड़ी केन्द्र, पंचायत भवन, मनरेगा के डबरी निर्माण कार्य, झारखण्ड बाडर के पास शारदा धाम, रायडीह के सामुदायिक शौचालय और कस्तुरा चेक पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कस्तुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और अन्य चिन्हांकित भवनों में जल जीवन मिशन के तहत् टेप नल के माध्यम से पेयजल के सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर कुनकुरी एसडीएम श्री रवि राही और दुलदुला जनपद सीईओ उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कस्तुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को दिए गए संस्थागत प्रसव के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं केन्द्रों में बेहतर मिले इसके लिए रात्रि पाली में भी कर्मचारी गंभीरता से अपना कार्य करेंगे, ताकि गंभीर मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं तत्काल मिल सके। उन्होंने मनरेगा के तहत कस्तुरा के डबरी निर्माण का अवलोकन करते हुए कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं साथ ही कस्तुरा बॉर्डर का निरीक्षण करते हुए अवैध धान परिवहन करने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। बॉर्डर में तैनात ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को सचेत होकर ड्यूटी करने के लिए कहा गया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
21.52 लाख किसानों ने बेचा धान, खरीदी के एवज में किसानों को 18,305.49 करोड़ रूपए जारी
मुख्यमंत्री ने किसानों के सहुलियत के लिए बढ़ायी धान खरीदी की तिथिः अब 7 फरवरी तक की जाएगी धान की खरीदी
धान खरीदी के समांतर अब तक लगभग 56.51 लाख मीटरिक टन धान का उठाव
मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच और उदार फैसलों का नतीजा: केन्द्रीय पूल में 14.90 लाख मीटरिक टन चावल जमा
जशपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की दूरदर्शी सोच और उदार फैसलों का नतीजा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में 95.78 लाख मीटरिक टन धान खरीदी का नया रिकार्ड बना है। पिछले सीजन 2020-21 में आज की स्थिति में 92.803 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी हुई थी। गत वर्ष आज के तिथि तक 20.54 लाख किसानों धान बेचा था। इस वर्ष 21.52 लाख किसानों से 95.78 लाख मीटरिक टन से अधिक धान की खरीदी की गई है। धान खरीदी के एवज में अब तक किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 18,305.49 करोड़ रूपए जारी कर दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि किसानों की मांग और जरूरत को ध्यान में रखते हुए किसानों की सहुलियत के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी की तिथि एक सप्ताह और बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब पंजीकृत किसानों से 7 फरवरी तक धान खरीदी की जाएगी। राज्य सरकार ने इस वर्ष 24 लाख से अधिक किसानों से 105 लाख मीटरिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप धान खरीदी के साथ ही समांतर रूप से कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव तेजी से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के आह्वान पर अब तक मिलर्स द्वारा डीओ और टीओ के माध्यम से 56.51 लाख मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है। छत्तीसगढ़ राज्य केन्द्रीय पूल में चावल जमा कराने के मामले में भी नया रिकार्ड बनाया है। अब तक 14.90 लाख मीटरिक टन केन्द्रीय पूल में गुणवत्तापूर्ण चावल जमा करा चुके हैं। इनमें भारतीय खाद्य निगम में 8.28 लाख मीटरिक टन और नागरिक आपूर्ति निगम में 6.62 लाख मीटरिक टन जमा चावल शामिल है।मुख्यमंत्री ने कहा है कि संबंधित विभागों के अधिकारियों के समन्वय से ही यह उल्लेखनीय सफलता मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई की राज्य धान खरीदी के साथ ही केन्द्रीय पूल में चावल जमा कराने का लक्ष्य पूरा करेगा।
खाद्य सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। अब तक डीओ और टीओ के माध्यम से 56.51 लाख मीटरिक टन धान का रिकार्ड उठाव हो चुका है। श्री वर्मा ने बताया कि 47 लाख 70 हजार मीटरिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 42 लाख 03 हजार मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार 19 लाख 96 हजार मीटरिक टन धान के परिवहन के लिए टी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध समितियों से 14 लाख 48 हजार मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है।
खाद्य सचिव श्री वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के आह्वान पर मिलर्स द्वारा कस्टम मिलिंग कर केन्द्रीय पूल में चावल जमा कराने के मामले में भी नया रिकार्ड बनाया है। अब तक केन्द्रीय पूल में 14.90 लाख मीटरिक टन रिकार्ड चावल जमा कराया जा चुका है। यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की शुरूआत 1 दिसम्बर 2021 से हुई है। धान खरीदी के समांतर ही खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव और कस्टम मिलिंग भी युद्ध स्तर पर जारी है। इस साल धान बेचने के लिए रिकार्ड 24 लाख से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है। पंजीकृत धान का रकबा भी 30 लाख 15 हजार हेक्टेयर से अधिक है। खाद्य विभाग के सचिव श्री वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ को इस साल केन्द्रीय पूल में 61.65 लाख मीट्रिक टन अरवा चावल जमा कराना है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए उपार्जित धान का उठाव और कस्टम मिलिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कार्यालयों हेतु कार्यावधि सुबह 10 बजे से सायं 5.30 तक निर्धारित की गई है
जशपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए पांच कार्य दिवस प्रति सप्ताह प्रणाली प्रारंभ करने की घोषणा के तारतम्य में आज सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय से अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य शासन द्वारा शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से माह के द्वितीय एवं तृतीय शनिवार की भांति सभी शनिवार को अवकाश घोषित किया जाता है।अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि राज्य के मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों तथा समस्त मैदानी कार्यालयों हेतु कार्यावधि सुबह 10 बजे से सायं 5.30 तक निर्धारित की जाती है। कार्यालयीन अवधि में भोजन अवकाश पूर्व की भांति रहेगा। यह आदेश अधिसूचना जारी होने के दिनांक से प्रभावशील होगा। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
जशपुर : सालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर की अध्यक्षा जिला एवं सत्र न्यायाधीश जशपुर श्रीमती अनिता डहरिया के मार्गदर्शन में विगत दिवस को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के सचिव श्री अमित जिन्दल ने वर्चुअल माध्यम से पांच शिविर किए।
शिविर में बालिका गृह, बाल गृह, बाल संप्रेक्षण गृह, शासकीय स्कूल आरा, ब्लाक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से भी जुडे अनेक छात्र-छात्राये, बालक, अनेक नागरिक जुडे। श्री अमित जिन्दल ने बताया कि वर्तमान में प्रत्येक वर्ष लगभग 5.6 मिलियन प्लास्टिक कचरे बढ़ रहा है। जो कि पर्यावरण के लिए बहुत खतरनाक है। सालिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2018 का पालन करके जिसमें विशेषकर यह प्रावधान है कि इस प्रकार के कचरे को यहां वहां न फेके बल्कि उसे निर्धारित स्थान में ही फेंके तथा आवश्यक्तानुसार ही कम से कम प्लास्टिक कचरा उत्पन्न करे। श्री जिन्दल ने इस संबंध में सभी से आग्रह किया कि https://pib.gov.in/newsite/printRelease.aspx?relid=138591 पर उपलब्ध सामग्री को पढकर तथा उसका पालन कर हम सब सालिड वेस्ट का बेहतर प्रबंध कर सकते है। उन्होंने इसके अतिरिक्त पर्यावरण संरक्षण, पॉक्सो, बाल अपराध, बाल विवाह, बाल श्रम, माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय बालको का शिक्षा का अधिकार, किशोर न्याय अधिनियम, नालसा गरीबी उन्मूलन योजनाएं, आत्मरक्षा का अधिकार, यौन उत्पीड़न से बचने आदि के बारे में भी बताया।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
जशपुर : कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर ने आज जनदर्शन के माध्यम से आमजनों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों को समय सीमा के भीतर प्राथमिकता से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
जनदर्शन में आज कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम खुटेरा निवासी शोभा सेवाली तिर्की अनुकंपा नियुक्ति की आवेदन लेके पहुँची थी, जिसका अपर कलेक्टर द्वारा संबंधित विभाग को जल्द से जल्द कार्यवाही करते हुए आवेदन को निराकृत करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार बगीचा जनपद की ग्राम तोरा निवासी जेरोम तिग्गा बंटवारा एवं मनोरा विकासखण्ड के ग्राम कांटाबेल निवासी शास्त्री बाई अपने समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन लेकर आई थी। साथ ही जनदर्शन में आर्थिक सहायता, वेतन भुगतान, रोजगार प्रदाय, मजदूरी भुगतान, पेंशन भुगतान, अनुकम्पा नियुक्ति, मुआवजा, बंटवारा, भूमि-विवाद, विद्युत लाईन जुड़वाने, जल भराव, नामांतरण, कब्जा हटवाने सहित अन्य मामलों के आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर अपर कलेक्टर श्री ठाकुर ने समस्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
श्रीमती मार्गेड एक्का ने आज प्रीकॉशन डोज लगवाते हुए कहा लोगों को कोरोना से सुरक्षित रखने सराहनीय कार्य कर ही है सरकार
गांव-गांव में अभियान चलाकर प्रथम, द्वितीय एवं प्रीकॉशन डोज के लिए छूटे हुए लोगों का किया जा रहा है टीकाकरण
जशपुर : जिले में कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। प्रशासन के द्वारा निरंतर लोगों को कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंस का पालन करने, सैनिटाइजर का उपयोग करने हेतु प्रेरित करने के साथ ही टीकाकरण अभियान के माध्यम से लोगों को प्रथम, द्वितीय एवं बूस्टर डोज का टीका लगाया जा रहा है जिससे की कोरोना के संक्रमण से लोगों को बचाया जा सके तथा उनके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता में विकास हो सके।
कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण कराने के लिए टीकाकरण महाअभियान का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें युवा, बुजुर्ग, महिला, पुरुष सभी वर्ग के लोग उत्साहपूर्वक शामिल होकर अभियान को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दे रहे है। जिला प्रशासन द्वारा जिले में टीकाकरण हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार एवं सुनियोजित कार्ययोजना तैयार की जा रही हैं जिसमें सभी गाँव मे टीका दल, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में टीका की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी सहायिका, मितानिन द्वारा घर-घर जाकर टीका के लिए छूटे हुए लोगों का सर्वे कर उन्हें टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे है। जिससे नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगो मे जागरूकता देखने को मिल रही है। जिले में कोरोना के प्रथम, द्वितीय एवं बुस्टर डोज का टीकाकरण नियमित किया जा रहा है। साथ ही ऐसे स्कूली छात्र-छात्राएं जिनकी उम्र 15 से 18 वर्ष के बीच हो उन्हें भी चिन्हांकित कर प्रथम डोज का टीका लगाया जा रहा है।
कलेक्टर श्री अग्रवाल के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रथम एवं द्वितीय डोज ले चुके हैं और प्रीकॉशन डोज के लिए पात्र है उन्हें चिन्हांकित कर बूस्टर डोज प्राथमिकता से लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज श्रीमती मार्गेड एक्का ने अपनी जागरूकता का परिचय देते हुए प्रीकॉशन डोज लगवाया। उन्होंने बताया कि 09 मार्च 2021 उन्हें प्रथम डोज एवं द्वितीय डोज का टीका 18 अप्रैल 2021 को लगा था। जिसके पश्चात् उन्हें जैसे ही पता चला कि प्रीकॉशन डोज के लिए पात्र हितग्राहियों को टीका लगाया जा रहा हैं उन्होंने अपना प्रीकॉशन डोज लगवा लिया। उन्होंने सभी ऐसे पात्र हितग्राही जिन्होंने प्रथम, द्वितीय डोज का टीका लगवा लिया है उन्हें प्रीकॉशन डोज लगाने के लिए प्रेरित किया। श्रीमती मार्गेड ने कहा कि टीकाकरण से हम स्वयं तो सुरक्षित रहेंगे साथ ही हमारा परिवार और समाज भी कोरोना के संक्रमण से सुरक्षित रहेगा। साथ ही श्रीमती मार्गेड ने जनता को इस महामारी से बचाने के लिए प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद भी दिया। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
फूड पार्क की स्थापना की कार्यवाही जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश
जशपुर : कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल द्वारा आज छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना नवीन फूडपार्क की स्थापना की समीक्षा की गयी। कलेक्टर ने फूडपार्क की स्थापना की कार्यवाही जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी विकासखण्ड में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की स्थापना के अंतर्गत फूडपार्क की स्थापना की जाएगी। जिसके अंतर्गत जशपुर जिले के फरसाबहार, कांसाबेल, पत्थलगांव, दुलदुला तथा कुनकुरी विकास खण्ड के फूडपार्क स्थल में अधोसंरचना विकास कार्य जैसे सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाईट एवं ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण किया जाएगा।
जशपुर जिले में प्रथम फूडपार्क ग्राम फरसाबहार हेतु राशि 4.85 करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृति शासन द्वारा दी गयी है। फरसाबहार फूडपार्क स्थापना हेतु नगर निवेश एवं अन्य शासकीय विभाग से एन.ओ.सी. ली जा रही है। इच्छुक नव उद्यमी के द्वारा फूड पार्क में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापना की जा सकती है जैसे राईस मिल, दाल मिल, पोहा मिल, टोमेटो केचप, बिस्किट निर्माण इत्यादि। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जशपुर कार्यालय में संपर्क कर सकते है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु टीका ही प्रभावी उपाय
जशपुर : स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कोविड-19 के तीसरी लहर को देखते हुए संक्रमण की रोकथाम के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है और पात्र हितग्राहियों का टीकाकरण किया जा रहा है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु टीका ही प्रभावी उपाय है। साथ ही लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग पालन करने के लिए कहा जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि संभवतः अधिकतर लोगों को टीका लग जाने की वजह से ही कोरोना की तीसरी लहर अपनी दूसरी लहर की तरह भयानक रूप नहीं ले पाई। तीसरी लहर में लोग बीमार भी पड़े किन्तु कोविड के दोनों डोज लगवा लेने के कारण से ज्यादात्तर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी।
कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने छूटे हुए सभी लोगों को टीका केन्द्र में जाकर टीका लगवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सभी विकास खंडों में पर्याप्त मात्रा में कोविड वैक्सीन उपलब्ध है। टीकाकरण से वंचित ऐसे सभी लोग जो टीका नहीं लगवाए हैं वे अपने नजदीकी केंद्रों पर पहुंचकर टीका जरूर लगवा लें। जिससे की आपके साथ अन्य लोग भी कोरोना संक्रमण से बच सके। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
मनोरा, पत्थलगांव और बगीचा विकासखंड को टीकाकरण के द्वितीय डोज में तेजी लाने के लिए कहा है
जशपुर : कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर धान खरीदी, गौठान में मल्टी एक्टिविटी गतिविधियॉ, कोविड टीकाकरण, कोरोना जांच सहित अन्य विभागीय योजनाओं और टी.एल. के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम और धान खरीदी के नोडल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि धान खरीदी के लिए शासन द्वारा अंतिम तिथि 07 फरवरी निर्धारित की गई है अब तक धान बेचने के लिए बचे हुए किसानों का सत्यापन करके वास्तविक किसानों से ही धान खरीदी करने करें। उन्होंने कहा कि अवैध धान सोसायटी में न बिकने पाए इसके लिए सभी धान खरीदी के नोडल अधिकारियों को अपने धान खरीदी केन्द्र में निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को अपने-अपने धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करके अब तक केंद्रों में खरीदी गई धान की मात्रा, बारदाने की उपलब्धता, बचे हुए किसानों की संख्या और डाटा एंट्री की जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी श्री कृष्ण जाधव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी, अपर कलेक्टर श्री आई.एल. ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्री सचिन भुतड़ा, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ सहित अन्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने टीकाकरण के प्रगति की समीक्षा करते हुए छूटे हुए लोगों का शत प्रतिशत टीकाकरण करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मनोरा, पत्थलगांव और बगीचा विकासखंड में द्वितीय डोज के धीमी प्रगति पर तेजी लाने के निर्देश दिए हैं इसके लिए लोगों को टीका लगवाने हेतु जागरूक करने के लिए कहा है। साथ ही 15 वर्ष से 18 वर्ष तक के आयु वाले युवा जो छूट गए हैं उनको भी चिन्हांकित करके टीका लगवाने के लिए कहा गया है।
कलेक्टर ने गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए कृषि अधिकारी से गोबर खरीदी, गौठानों में खाद निर्माण की प्रगति, समूह द्वारा किए जा रहे गतिविधियां, सोसायटी के माध्यम से खाद विक्रय की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने टीएल की लंबित प्रकरणों की भी एक-एक करके समीक्षा की और आवेदनों का निराकरण करके अधिकारियों को विलोपन करवाने के निर्देश दिए हैं। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मरीजों का किया जा रहा है उपचार
जशपुर : मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले में दस्त की बीमारी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले के फरसाबहार विकासखण्ड में दस्त के बीमारी की सूचना प्राप्त हुई है। जिसमें बीएमओ फरसाबहार से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम माटीपहाड़ छर्रा से 01 मरीज श्री वासुदेव चौहान उम्र 32 वर्ष को दस्त की शिकायत होने पर इलाज हेतु उड़ीसा ले जाया गया है। उक्त मरीज सुगर बीमारी तथा पेंकियाटाईटिस से पीड़ित है तथा उनका उपचार मेट्रो हॉस्पिटल रायगढ़ में चल रहा है।
इसी प्रकार ग्राम बनखेता, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेलवां के अंतर्गत श्री लव कुमार उम्र 14 वर्ष को आज 30 जनवरी 2022 दो बार दस्त हुआ है, उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरसाबहार लाया गया है। वर्तमान में उनकी स्थिति ठीक है। अनेजा कुजूर उम्र 60 वर्ष ग्राम जुड़वाईन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेलवां को दस्त की शिकायत थी जो ठीक हो गयी है। मरीज अनेजा कुजूर परिवार में अकेली है। अतः सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरसाबहार आने में असमर्थता जाहीर की है।
सीएमएचओ ने बताया कि खण्ड चिकित्सा अधिकारी फरसाबहार आवश्यक दवाईयों एवं चिकित्सक दल के साथ ग्राम माटीपहाड़ छर्रा तथा जुड़वाईन गये थे, वहां स्थिति सामान्य है। उन्होंने बताया कि उड़ीसा राज्य के जिला झारसुगड़ा के लखन ब्लॉक के ग्राम कुहाकुण्डा में दस्त के 24 मरीज पाये गये जिनमें से 17 मरीज को कनकटोटा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जिला झारसुगड़ा में इलाज किया गया। जिनकी स्थिति ठीक होना बताया गया है। 03 मरीज को झारसुगड़ा के जिला चिकित्सालय में भर्ती होना बताया गया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
नशामुक्त समाज के लिए लिया गया शपथ
जशपुर : जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला सहित सभी विकासखंडो एवं ग्रामीण स्तर पर शहीद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर 2 मिनट का मौन धारण कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। साथ ही नशामुक्त समाज के लिए शपथ ग्रहण भी किया गया। समाज को जागरूक करने के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा नशामुक्ति रथ के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया।