ब्रेकिंग न्यूज़

राज्य स्तरीय चयन ट्रायल बिलासपुर में भाग लेने जिले के खिलाड़ी हुये रवाना
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
 
एथलेटिक्स व कबड्डी में चयनित खिलाड़ी खेल अकादमी में प्राप्त करेंगे निःशुल्क प्रशिक्षण
 
सूरजपुर : खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल  प्रशिक्षण  केन्द्र, बहतराई बिलासपुर में भारत सरकार की खेलो इण्डिया योजनान्तर्गत ’’खेलो इण्डिया सेन्टर ऑफ एक्सिलेंस’’ प्रारंभ किया गया है। यह सेन्टर एक आवासीय खेल अकादमी है, जिसमें कबड्डी व एथलेटिक्स के बालक-बालिकाओं को खेल का  निःशुल्क प्रशिक्षण  दिया जाएगा। राज्य खेल  प्रशिक्षण  केन्द्र बहतराई बिलासपुर में संचालित आवासीय राज्य खेल अकादमी एथलेटिक्स बालक/बालिका एवं कबड्डी में खिलाड़ियों के प्रवेश हेतु राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 21 व 22 जून को बहतराई स्टेडियम, बिलासपुर में किया जा रहा है। खेल अधिकारी श्रीमती आरती पाण्डेय ने बताया कि संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के निर्देशन तथा कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय चयन ट्रायल के एथलेटिक्स विधा के बालक वर्ग में अंकुश मझवार एवं मयंक प्रताप सिंह तथा कबड्डी के बालिका वर्ग में कु. शांति, मनीषा, सुषमा एवं मयूरी राजवाडे का चयन किया गया है।
 
 
जिले के चयनित खिलाड़ी कोच/मैनेजर शैलेष द्विवेदी व माया धु्रव के नेतृत्व में चयन ट्रायल के लिए रवाना हुए। राज्य स्तरीय चयन ट्रायल रायपुर में चयनित खिलाडियों को अकादमी में प्रवेश  मिलेगा। चयनित खिलाड़ियों को आवास, भोजन, शैक्षणिक व्यय, खेल परिधान, दुर्घटना बीमा, खेल प्रषिक्षण की सुविधाएं, खेल विभाग द्वारा  निःशुल्क  उपलब्ध करायी जायेगी। इस अवसर पर सीमांचल त्रिपाठी, पंकज डोंगरे एवं खिलाड़ियो के माता-पिता उपस्थित रहे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री राम ललित पटेल ने खिलाड़ियो को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामना एवं अग्रिम बधाई दी।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook