’बैकुंठपुर चेर में अवैध शराब बेच रहे आरोपी को आबकारी ने भेजा जेल’
कोरिया : कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन मे जिले मे अवैध शराब निर्माण विक्रय और परिवहन पर लगातार सख्ती से रोकथाम किया जा रहा है।
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कोरिया : कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन मे जिले मे अवैध शराब निर्माण विक्रय और परिवहन पर लगातार सख्ती से रोकथाम किया जा रहा है।
कंट्रोल रूम मे बैकुंठपुर चेर में शराब बनाकर बेचने की सूचना मिलने पर आबकारी अधिकारी ने त्वरित पहुचकर छापामार कार्यवाही की मौके पर गवाहों के साथ कृष्ण पॉल के घर की तलाशी ली गई, जिसमे जरोकेन और बोतल मे भरी हुई 6 लीटर शराब मिली, साथ ही और शराब बनाने के लिए तैयार किया हुआ 15 किलो महुआ लाहन भी बरामद हुआ।
आरोपी कृष्ण पिता लालमन गड़ेरिया, आयु 28 वर्ष पता चेर बैकुंठपुर के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी ऐक्ट की धारा 34/2,59 के अनुसार गिरफ्तार कर जिला न्यायालय प्रस्तुत किया गया। माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपी को 14 दिनों के अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
thenewsindia@gmail.com