समिति प्रबंधक एवं खरीदी प्रभारी की बैठक संपन्न
बलरामपुर : कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समिति प्रबंधक एवं खरीदी प्रभारी की बैठक लेकर धान उठाव की समीक्षा की। कलेक्टर ने समितिवार धान उठाव की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कलेक्टर ने धान उठाव में तेजी लाने के दिए निर्देश
बलरामपुर : कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समिति प्रबंधक एवं खरीदी प्रभारी की बैठक लेकर धान उठाव की समीक्षा की। कलेक्टर ने समितिवार धान उठाव की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सभी को शीघ्रता से धान उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उठाव कार्य पूर्ण कर लें।
कलेक्टर श्री कटारा ने कहा कि वर्तमान में मौसम की अनिश्चितताओं को देखते हुए धान का सुरक्षित एवं समय पर उठाव अत्यंत आवश्यक है, ताकि खराब मौसम या वर्षा से धान को नुकसान न पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी समितियां सुव्यवस्थित ढंग से धान उठाव का कार्य संपादन सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग करने एवं धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला विपणन अधिकारी सुश्री प्रितिका पूजा केरकेट्टा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
thenewsindia@gmail.com