कोरोना का नया रूप ‘Cicada’ हुआ एक्टिव, जानिए कैसे करें खुद का बचाव
New Variants Coronavirus : कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ने दस्तक दी है और तेजी से फैल रहा है। अमेरिका में कोविड-19 का नया सबवेरिएंट BA.3.2 सामने आया है, जिसे सिकाडा (Cicada) भी कहा जा रहा है।
New Variants Coronavirus : कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ने दस्तक दी है और तेजी से फैल रहा है। अमेरिका में कोविड-19 का नया सबवेरिएंट BA.3.2 सामने आया है, जिसे सिकाडा (Cicada) भी कहा जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, सबवेरिएंट BA.3.2 पहली बार नवंबर 2024 में दक्षिण अफ्रीका में डिटेक्ट किया गया। मार्च 2026 तक यह अमेरिका के 25 राज्यों में सैंपल्स में पाया गया है। साथ ही यूरोप (जैसे- जर्मनी, डेनमार्क, नीदरलैंड्स) में 30% तक पहुंच चुका है। WHO ने इसे वेरिएंट अंडर मॉनिटरिंग (VUM) में रखा है। चलिए हम आपको कोविड-19 के नए सबवेरिएंट BA.3.2 के बारे में विस्तार से बताते हैं।
BA.3.2 सिकाडा वेरिएंट क्या है?
- - यह वेरिएंट दक्षिण अफ्रीका में दिसंबर 2024 के अंत में पहली बार पहचाना गया था और 2025 में यह ज्यादा फैला।
- - अब यह 20 से ज्यादा देशों में देखा जा चुका है।
- - यह ओमिक्रॉन वेरिएंट का वंशज है, जो दिसंबर 2021 में सामने आया था।
- - इसमें स्पाइक प्रोटीन में लगभग 70-75 म्यूटेशन बताए गए हैं।
- - विशेषज्ञों के अनुसार, इस वेरिएंट से अभी कोई ज्यादा खतरा नहीं है। यह 2025-2026 के सर्दियों में फैले अन्य वेरिएंट्स की तुलना में ज्यादा गंभीर बीमारी नहीं पैदा कर रहा है।
- - हालांकि, कई म्यूटेशन के कारण मौजूदा कोविड वैक्सीन इस पर कम असरदार हो सकती है।
सिकाडा वेरिएंट के लक्षण
इस वेरिएंट के लक्षण पहले वाले ओमिक्रॉन स्ट्रेन के काफी मिलते-जुलते हैं। अभी तक कोई नया या असामान्य लक्षण नहीं देखा गया है। मुख्य लक्षण इस प्रकार हैं:
- - गला खराब होना
- - सूखी खांसी
- - थकान और शरीर में दर्द
- - बुखार और ठंड लगना
- - सिरदर्द
बचाव के तरीके
कोविड से बचने और इसे फैलने से रोकने के लिए CDC की ओर से बताए गए सामान्य उपाय अपनाएं:
1. खाना खाने से पहले या बीमार व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद हाथ अच्छे से धोएं।
2. अगर ऊपर बताए लक्षण दिखें तो घर पर रहें, आराम करें और दूसरों से दूर रहें ताकि वायरस न फैले।
3. अगर लक्षण बने रहें या बढ़ें तो डॉक्टर से संपर्क करें और उनकी सलाह लें।
इस तरह कह सकते हैं कि BA.3.2 सिकाडा वेरिएंट कोविड का एक हेवी म्यूटेटेड ओमिक्रॉन सबवैरिएंट है, जो इम्यूनिटी को बेहतर तरीके से प्रभावित कर सकता है। हालांकि, अभी तक कोई सबूत नहीं है कि यह पिछले वेरिएंट्स से ज्यादा गंभीर बीमारी या मौत का कारण बनता है। वैक्सीन अभी भी गंभीर संक्रमण से बचाव करती है, लेकिन अपडेटेड बूस्टर लेना फायदेमंद हो सकता है। कोविड के नए वेरिएंट्स के आने का सिलसिला रुकने वाला नहीं है, इसलिए सतर्कता हमेशा जरूरी है।(एजेंसी)
thenewsindia@gmail.com