एमी मिसोब्बा ने किया आयुष्मान की प्रतिभा को सलाम

मुंबई : उभरती हुई अभिनेत्री एमी मिसोब्बा ने बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की अभिनय क्षमता और सादगी की खुलकर सराहना की है। हाल ही में उनसे मुलाकात के बाद एमी ने कहा कि आयुष्मान उन चुनिंदा कलाकारों में हैं

एमी मिसोब्बा ने किया आयुष्मान की प्रतिभा को सलाम

अनिल बेदाग

आयुष्मान खुराना की फैन बनीं एमी मिसोब्बा

आयुष्मान खुराना की सादगी और अभिनय की मुरीद हुईं एमी मिसोब्बा

मुंबई : उभरती हुई अभिनेत्री एमी मिसोब्बा ने बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की अभिनय क्षमता और सादगी की खुलकर सराहना की है। हाल ही में उनसे मुलाकात के बाद एमी ने कहा कि आयुष्मान उन चुनिंदा कलाकारों में हैं जो हर किरदार को इतनी सहजता और ईमानदारी से निभाते हैं कि वह बिल्कुल वास्तविक लगता है। उनके मुताबिक, आयुष्मान केवल अभिनय नहीं करते, बल्कि अपने किरदार को पूरी तरह जीते हैं, यही बात उन्हें सबसे अलग बनाती है।

एमी ने कहा कि इतनी बड़ी सफलता हासिल करने के बावजूद आयुष्मान का विनम्र और ज़मीन से जुड़ा व्यक्तित्व उन्हें बेहद प्रेरित करता है। उन्होंने इच्छा जताई कि भविष्य में उन्हें आयुष्मान के साथ स्क्रीन साझा करने का अवसर मिले, क्योंकि उनके साथ काम करना किसी अभिनय विद्यालय से कम नहीं होगा। एमी का मानना है कि एक अच्छे कलाकार को लगातार सीखते रहना चाहिए और आयुष्मान जैसे बहुमुखी अभिनेता से सीखना उनके करियर के लिए अमूल्य अनुभव साबित होगा। एमी की यह सोच बताती है कि वह सिर्फ़ स्टारडम नहीं, बल्कि सार्थक अभिनय के ज़रिए अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं।