रोहित शर्मा पर फिदा हुईं सोनल चौहान
मुंबई : रोहित शर्मा की वापसी जब होती है, तो सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं लौटता, बल्कि पूरे स्टेडियम की धड़कन तेज हो जाती है। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के एक हाई-वोल्टेज मुकाबले
अनिल बेदाग
रोहित को मिला सोनल चौहान का सलाम
सोनल चौहान ने बताया रोहित शर्मा को असली स्टार पॉवर
मुंबई : रोहित शर्मा की वापसी जब होती है, तो सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं लौटता, बल्कि पूरे स्टेडियम की धड़कन तेज हो जाती है। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के एक हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर गिन्ट्स के बीच खेला गया मैच इसी जज्बे का गवाह बना, जहां ‘हिटमैन’ ने 44 गेंदों में 84 रन बनाकर शानदार कमबैक किया।
इस यादगार पारी ने फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान को भी उत्साहित कर दिया। सोशल मीडिया पर उन्होंने रोहित की तारीफ करते हुए उन्हें “मुंबई चा राजा” बताया और उनकी एनर्जी को टीम के लिए गेम-चेंजर बताया। स्टेडियम में अक्सर मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करती नजर आने वाली सोनल के इस रिएक्शन ने फैंस के बीच और भी जोश भर दिया।
क्रिकेट और ग्लैमर का यह दिलचस्प संगम आईपीएल की खास पहचान बन चुका है, जहां मैदान के हीरो और स्क्रीन के सितारे एक ही जश्न में शामिल होते हैं। वहीं वर्क फ्रंट पर सोनल जल्द ही पंजाबी फिल्म ‘शेरा’ और ‘मिर्झापुर द मूवी’ के साथ दर्शकों के सामने नए अंदाज़ में नजर आने वाली हैं।
thenewsindia@gmail.com