सोलर कुकर पर पकता अदाह शर्मा का स्टारडम

मुंबई : बॉलीवुड की चमक-दमक के बीच जहां ज्यादातर सितारे लग्ज़री किचन, पर्सनल शेफ और विदेशी डाइट प्लान्स पर निर्भर रहते हैं, वहीं अदाह शर्मा अपनी सादगी भरी लाइफस्टाइल से सबको हैरान कर देती हैं।

सोलर कुकर पर पकता अदाह शर्मा का स्टारडम

अनिल बेदाग

दाल-चावल से बनी अदाह शर्मा की स्टार बॉडी

₹375 करोड़ की हीरोइन, लेकिन थाली देसी: अदाह का क्लीन ईटिंग मंत्र

मुंबई : बॉलीवुड की चमक-दमक के बीच जहां ज्यादातर सितारे लग्ज़री किचन, पर्सनल शेफ और विदेशी डाइट प्लान्स पर निर्भर रहते हैं, वहीं अदाह शर्मा अपनी सादगी भरी लाइफस्टाइल से सबको हैरान कर देती हैं। उनकी डाइट ना सिर्फ हेल्दी है, बल्कि नेचर-फ्रेंडली भी है, जो उन्हें भीड़ से अलग बनाती है।

अदाह का कुकिंग स्टाइल सच में यूनिक है। वो अपने टेरेस पर सोलर कुकर में खाना बनाती हैं, जहां सूरज की रोशनी उनके खाने को पकाती है। उनकी थाली में दिखता है सिंपल लेकिन न्यूट्रिशियस कॉम्बिनेशन—दाल, चावल, सब्ज़ी और खासतौर पर मटर, जो उनके पसंदीदा प्रोटीन सोर्स हैं। एक प्योर वेजिटेरियन होने के नाते वो क्लीन ईटिंग और होम-कुक्ड फूड को ही अपनी फिटनेस का बेस मानती हैं।

उनकी ये सादगी सिर्फ डाइट तक सीमित नहीं, बल्कि उनकी पूरी लाइफस्टाइल में झलकती है। यही वजह है कि अदाह का ग्लो किसी महंगे सप्लिमेंट का नहीं, बल्कि नेचुरल और संतुलित खाने का नतीजा लगता है। सिंपल लाइफ, स्मार्ट चॉइसेज़ और नेचर से जुड़ा रहना—अदाह शर्मा का यही फूड फिलॉसफी उन्हें एक अलग ही पहचान देती है।