चौपाल के माध्यम से हितग्राहियों को आवास पूर्ण करने किया गया प्रेरित
बलरामपुर : कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ग्राम पंचायतों में आवास चौपाल लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के सीईओ
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन हेतु आवास की समीक्षा
बलरामपुर : कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ग्राम पंचायतों में आवास चौपाल लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के सीईओ श्री रणवीर साय के द्वारा ग्राम पंचायत मितगई में आवास चौपाल का आयोजन किया गया।
जनपद सीईओ ने आवास चौपाल में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों की उपस्थिति में आवास निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण करने को कहा। उन्होंने हितग्राहियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना एवं समाधान हेतु आवश्यक सुझाव भी दिया।
जनपद सीईओ ने हितग्राहियों को समय-सीमा में आवास पूर्ण करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी निर्माण कार्यों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान आवास चौपाल के माध्यम से हितग्राहियों को योजना के प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें आवास निर्माण पूर्ण करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
thenewsindia@gmail.com