’युवाओं के लिए सुनहरा मौका-वीबी-जी राम जी प्रतियोगिताओं की अंतिम तिथि बढ़ी’
कोरिया : जिले के युवाओं के लिए ग्रामीण विकास से जुड़ने और अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है, जिससे अधिक से अधिक युवा इसमें भाग लेकर इनाम जीत सकें।
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कोरिया : जिले के युवाओं के लिए ग्रामीण विकास से जुड़ने और अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है, जिससे अधिक से अधिक युवा इसमें भाग लेकर इनाम जीत सकें।

ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित इस पहल के तहत श्माय भारत पोर्टलश् पर कई रचनात्मक और ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं को ग्रामीण विकास, रोजगार और आजीविका के नए अवसरों से जोड़ना है।

’विभिन्न प्रतियोगिताएं, अनेक अवसर’
इस योजना के अंतर्गत युवा 60 सेकंड (एक मिनट) का रील या वीडियो बनाकर माय भारत पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही वीबी-जी राम जी योजना पर आधारित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में भी भाग लेकर अपनी जानकारी और कौशल का प्रदर्शन कर सकते हैं।
’व्यापक सहभागिता के लिए बढ़ाई गई तिथि’
पहले इन प्रतियोगिताओं की अंतिम तिथि 23 मार्च निर्धारित थी, लेकिन अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इसे अब 15 दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। इससे युवाओं को अपनी रचनात्मकता दिखाने और पुरस्कार जीतने का अतिरिक्त अवसर मिल गया है।
जिला पंचायत कोरिया ने जिले के सभी युवाओं से अपील की है कि वे इस योजना से जुड़कर न केवल अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करें, बल्कि ग्रामीण विकास की दिशा में भी योगदान
thenewsindia@gmail.com