कंप्यूटर सामग्री क्रय हेतु पुनः निविदा आमंत्रित
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बलरामपुर : जिले में वर्ष 2026-27 के लिए शासकीय विभागों में कार्यालयीन उपयोग हेतु कंप्यूटर सामग्री क्रय के लिए पुनः निविदा आमंत्रित की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व में 21 अप्रैल 2026 को निविदा खोली गई थी, जिसमें कम्प्यूटर क्रय से संबंधित प्राप्त निविदा एकल होने के कारण निरस्त किया गया था, पुनः निविदा प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।
इच्छुक एवं पात्र कंप्यूटर विक्रेता अपनी निविदाएं 14 मई 2026 को दोपहर 3ः00 बजे तक अधीक्षक, जिला कार्यालय बलरामपुर-रामानुजगंज के कक्ष में जमा कर सकते हैं। प्राप्त निविदाओं को उसी दिन शाम 4ः00 बजे निविदाकारों की उपस्थिति में खोला जाएगा। निविदा प्रपत्र 14 मई 2026 को दोपहर 12ः30 बजे तक 5000 (पांच हजार रुपये) निविदा शुल्क जमा कर जिला कलेक्टर कार्यालय की नाजरात शाखा से प्राप्त किए जा सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए संयुक्त जिला कार्यालय के सूचना पटल एवं जिले के वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।
thenewsindia@gmail.com