’केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 18 से 20 जून तक लगेंगे वृहद पंजीकरण शिविर’

कोरिया : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में केंद्र एवं

’केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 18 से 20 जून तक लगेंगे वृहद पंजीकरण शिविर’

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

’जिले में होगा ‘विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के‘ कार्यक्रम का आयोजन’

कोरिया : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले के दोनों राजस्व अनुविभागों में 18 जून से 20 जून 2026 तक तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

शिविरों में नागरिकों को विभिन्न योजनाओं के लिए नए पंजीयन, त्रुटि सुधार तथा योजनाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रत्येक राजस्व अनुविभाग में संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने बैकुंठपुर एवं सोनहत अनुभाग के एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में शिविरों के सफल संचालन एवं समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने सभी विभागों को शिविर स्थलों पर स्टॉल लगाकर अपनी योजनाओं की जानकारी देने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

इन शिविरों में आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान वय वंदन योजना, पीएम सूर्यघर योजना, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, विभिन्न पेंशन योजनाओं सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित पंजीयन एवं सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

शिविरों के आयोजन से पूर्व ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मुनादी, कोटवारों के माध्यम से सूचना प्रसारित करने तथा अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इन शिविरों का लाभ प्राप्त कर सकें।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को समन्वित प्रयास करते हुए शिविरों को सफल बनाने और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।