विश्वास, विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ वृहद पंजीकरण शिविर

बलरामपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

विश्वास, विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ वृहद पंजीकरण शिविर

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

18 से 20 जून तक प्रत्येक राजस्व अनुविभाग में होगा आयोजन

हितग्राहियों का पंजीयन, त्रुटि सुधार सहित समस्याओं का होगा समाधान

बलरामपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में केन्द्र एवं राज्य सरकार की समस्त जनकल्याणकारी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुँचाने के लिए प्रत्येक राजस्व अनुविभाग स्तर पर तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविरों का आयोजन 18 से 20 जून 2026 तक किया जाएगा।

विशेष शिविरों का मुख्य उद्देश्य केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत नए पात्र हितग्राहियों का मौके पर ही पंजीकरण करना, पूर्व से लंबित आवेदनों में आवश्यक त्रुटि सुधार करना तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निवारण सुनिश्चित करना है, ताकि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ सुगम ढंग से जनता को मिल सके।