पीएम स्वनिधि योजना से उमाचंद को मिली नई राह

बलरामपुर : केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों और रेहड़ी, फुटकर विक्रेताओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के माध्यम से मिलने वाली आसान ऋण सुविधा स्वरोजगार को

पीएम स्वनिधि योजना से उमाचंद को मिली नई राह

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

25 हजार रुपये के ऋण से कारोबार को मिलेगी मजबूती

छोटे ऋण से बड़े सपनों को पूरा करने का मिला हौसला

सरकार की जनकल्याणकारी योजना से छोटे व्यापारियों को मिला आगे बढ़ने का अवसर

बलरामपुर : केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों और रेहड़ी, फुटकर विक्रेताओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के माध्यम से मिलने वाली आसान ऋण सुविधा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ-साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

जिले के बलरामपुर ग्राम जतरो निवासी उमाचंद सिंह भी ऐसे ही हितग्राहियों में शामिल हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त हुआ है। लंबे समय से छोटे स्तर पर व्यवसाय कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले उमाचंद सिंह को व्यवसाय के विस्तार के लिए पूंजी की आवश्यकता थी। सीमित आय और आर्थिक संसाधनों के अभाव में व्यवसाय को आगे बढ़ाना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था।

इसी दौरान उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की जानकारी मिली। पीएम स्वनिधि आयोजित शिविर में उमाचंद ने लाभ लेने आवेदन दिया था। पात्रता के आधार पर उन्हें 25 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ, जिसका चेक प्रदान किया गया। ऋण राशि प्राप्त होने के बाद उन्होंने अपने व्यवसाय में आवश्यक सामग्री की उपलब्धता बढ़ाने के साथ कारोबार को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी।

उमाचंद सिंह बताते हैं कि उनकी फल की दुकान है, पहले पूंजी की कमी के कारण उन्हें कई बार ग्राहकों की मांग के अनुरूप सामग्री उपलब्ध कराने में कठिनाई होती थी। योजना के तहत मिले ऋण ने उनकी इस समस्या को काफी हद तक दूर कर किया है। अब उनका व्यवसाय पहले की अपेक्षा अधिक व्यवस्थित हो रहा है और आय में भी धीरे-धीरे वृद्धि होगी। वे बताते है इसके पहले भी पहले भी उमाचंद को 10 हजार की ऋण सहायता राशि प्रदान की गई थी जिसका उन्होंने लाभ लिया।

वे कहते हैं कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों के लिए बेहद उपयोगी पहल है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उन्हें अपने व्यवसाय को मजबूत करने का अवसर प्रदान किया है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से जिले में अनेक छोटे व्यवसायी लाभान्वित हो रहे हैं। योजना स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में जिले में निर्धारित रोस्टर के अनुसार विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से पात्र छोटे व्यापारियों एवं हितग्राहियों को पीएम स्वनिधि सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने तथा आर्थिक रूप से सशक्त करने का सतत प्रयास किया जा रहा है। शिविरों में पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत ऋण प्रकरणों का पंजीयन, नवीन आवेदन, ऋण स्वीकृति एवं वितरण, डिजिटल भुगतान संबंधी से भी जागरूक किया जा रहा है।

प्रशासन ने पथ विक्रेताओं से अपील की है कि वे आयोजित शिविरों में पहुंचकर पीएम स्वनिधि योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।