मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश की काउंसलिंग निरस्त
बेमेतरा : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को आयोजित की गई काउंसलिंग की कार्यवाही निरस्त कर दी गई है।
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बेमेतरा : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को आयोजित की गई काउंसलिंग की कार्यवाही निरस्त कर दी गई है।
जिला प्रशासन ने बताया कि शासन द्वारा जारी संशोधित दिशा-निर्देशों के अनुसार पूर्व में संपन्न काउंसलिंग की प्रक्रिया को निरस्त किया गया है। अब नई काउंसलिंग संशोधित निर्देशों के अनुरूप आयोजित की जाएगी।
अधिकारियों के अनुसार काउंसलिंग की नई तिथि एवं आवश्यक दिशा-निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे। अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे आगामी सूचना के लिए जिला प्रशासन के आधिकारिक माध्यमों पर नजर बनाए रखें।
thenewsindia@gmail.com