आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान जारी

बलरामपुर : जिले में पात्र नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान वय वंदना योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने का

आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान जारी

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

पात्र हितग्राहियों को मिल रही स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी

घर-घर पहुंचकर किया जा रहा पात्र हितग्राहियों का पंजीयन

वरिष्ठ नागरिकों से आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाने की अपील

बलरामपुर : जिले में पात्र नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान वय वंदना योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, मितानिनों एवं स्वास्थ्य मित्रों के सहयोग से घर-घर पहुंचकर पात्र हितग्राहियों का पंजीयन किया जा रहा है।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जिले में आयुष्मान कार्ड पंजीयन का कार्य सतत जारी है। राशन कार्ड डाटा के अनुसार जिले में कुल 8,02,384 पात्र हितग्राही चिन्हित हैं, जिनमें से अब तक 7,40,417 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इस प्रकार जिले में 92.28 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है तथा शेष पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कार्य निरंतर जारी है।

इसी प्रकार आयुष्मान वय वंदना योजना के अंतर्गत 70 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों का ई-केवाईसी कराया जाना आवश्यक है। ई-केवाईसी के उपरांत हितग्राही राशन कार्ड परिवार से अलग अपना आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाकर प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक की निःशुल्क उपचार सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

राशन कार्ड डाटा के अनुसार जिले में आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत कुल 21,609 पात्र वरिष्ठ नागरिकों का पंजीयन किया जाना है। वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विशेष अभियान के माध्यम से 13,921 हितग्राहियों का पंजीयन पूर्ण किया जा चुका है शेष पात्र हितग्राहियों का पंजीयन भी शीघ्र पूर्ण करने के लिए अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह ने जिले के सभी पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य कार्यकर्ता, स्वास्थ्य संस्था अथवा कॉमन सर्विस सेंटर  से संपर्क कर आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं मोबाइल नंबर के साथ अपना आयुष्मान  कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड शीघ्र बनवाएं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर योजना के अंतर्गत निःशुल्क उपचार की सुविधा का लाभ प्राप्त किया जा सके।