ईरान की ओर से यूएई पर लगातार हमले, किन जगहों को बनाया निशाना

मध्य-पूर्व में जंग शुरू होने के बाद से ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर 1,900 से ज़्यादा मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं.
वह यूएई के ट्रांसपोर्ट और तेल ठिकानों को निशाना बना रहा है.
दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास सोमवार को ड्रोन से जुड़ी घटना के बाद आग लगने से कुछ समय के लिए उड़ानें रोक दी गई थीं. यह एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय यात्राओं का सबसे व्यस्त केंद्र माना जाता है.
एक ड्रोन हमले के कारण फ़ुजैरा के अहम बंदरगाह पर भी आग लग गई. यह क्षेत्र के सबसे बड़े तेल भंडारण केंद्रों में से एक है.
यूएई की राजधानी अबू धाबी के बाहरी इलाक़े में एक कार पर रॉकेट हमले में एक फ़लस्तीनी नागरिक की मौत हो गई. शहर के मीडिया ऑफ़िस ने यह जानकारी दी.
ईरान के जवाबी हमले शुरू होने के बाद से दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई बार हमले हुए हैं. इससे भारी देरी और संचालन में बाधाएं आई हैं. फ़रवरी के आख़िर में दुबई के एक लग्ज़री होटल पर भी हमला हुआ था.
बीबीसी संवाददाता अज़ादेह मोशिरी ने सोमवार को बीबीसी ग्लोबल न्यूज़ पॉडकास्ट में कहा कि यूएई को लगता है कि उसे बिना किसी वजह इस युद्ध में घसीटा गया है.
उन्होंने कहा, ईरान को लग सकता है कि इस तरह का दबाव यहां के नेताओं को अमेरिका पर युद्ध ख़त्म करने के लिए दबाव डालने पर मजबूर करेगा, लेकिन सच यह है कि यहां के अधिकारी बेहद नाराज़ हैं.
मोशिरी ने कहा कि यूएई को एक सुरक्षित और समृद्ध देश बनने में लंबा समय लगा है, और अब जब उसे लगातार कई झटके लग रहे हैं, तो लोग लंबे समय के असर को लेकर चिंतित हैं.(bbc.com/hindi)