पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) पर ऑनलाईन पंजीयन की अंतिम तिथि 30 मार्च

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) पर ऑनलाईन पंजीयन की अंतिम तिथि 30 मार्च

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसूचित जाति एवं जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक एवं आई टी आई आदि में अध्ययनरत् रखते है उन्हें विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है तथा इन संस्थाओं के प्राचार्य/संस्था प्रमुख को अवगत किया जाता है शिक्षा सत्र 2025-26 हेतु ऑनलाईन पोस्ट गैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही http://postmatric-scholarship.cg.nic.in\ वेबसाइट पर ऑनलाइन की जा रही है।

विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन एवं पंजीयन (नवीन/नवीनीकरण) की अंतिम तिथि 27 मार्च 2026 तक संस्थाओं द्वारा प्रपोजल लॉक कर सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास को प्रेषित करने की अंतिम तिथि 29 मार्च तक शासकीय संस्था/जिला कार्यालय द्वारा सैंक्शन ऑर्डर आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च तक सुनिश्चित की गयी इै।  

उक्त निर्धारित तिथि के पश्चात् शिक्षा सत्र 2025-26 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन हेतु पोर्टल बंद कर दिया जायेगा ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक एवं सैंक्शन ऑर्डर लॉक   करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जायेगा।