सम्पूर्णता अभियान : कमजोर क्षेत्रों में सुधार और समन्वय बढ़ाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश
सूरजपुर : कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक में सम्पूर्णता अभियान के समस्त संकेतकों की समीक्षा की गई। बैठक में पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, पेयजल, कृषि एवं आजीविका सहित विभिन्न बिंदुओं पर हुई प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
- कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक - लंबित प्रकरणों के निराकरण और आँगनबाड़ी केन्द्रों के समयबद्ध संचालन के दिए निर्देश
सूरजपुर : कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक में सम्पूर्णता अभियान के समस्त संकेतकों की समीक्षा की गई। बैठक में पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, पेयजल, कृषि एवं आजीविका सहित विभिन्न बिंदुओं पर हुई प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने बैठक में कमजोर क्षेत्रों की पहचान कर उनमें शीघ्र सुधार लाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा फील्ड स्तर पर निगरानी और अधिक सुदृढ़ की जाए। साथ ही उन्होंने विभिन्न संबंधित विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया।
कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सम्पूर्णता अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए अपेक्षित परिणाम प्राप्त किए जाएं। उन्होंने कहा कि यह अभियान आमजन के जीवन स्तर में सुधार से सीधे जुड़ा है, अतः इसे पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ क्रियान्वित किया जाए।
कलेक्टर ने जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में समय-सीमा बैठक में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बैठक में विभागवार लंबित मामलों की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों से उनकी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर आम नागरिकों तक पहुँचना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने आँगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन पर विशेष ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के सभी आँगनबाड़ी केन्द्र निर्धारित समय पर खुलें और निर्धारित समय पर ही बंद हों। उन्होंने कहा कि आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अनुपस्थिति अथवा केन्द्र देर से खुलने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए ।
श्री जयवर्धन ने विशेष रूप से जनशिकायत प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।
बैठक में सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने विभागों के लंबित कार्यों की सूची तैयार कर अगली समीक्षा बैठक से पूर्व निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने यह भी कहा कि अधिकारी मैदानी स्तर पर जाकर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लें।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विजेन्द्र सिंह पटले, अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र शर्मा, सर्व एसडीएम व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
thenewsindia@gmail.com