जनजातीय गरिमा उत्सव बना जरूरतमंद परिवारों का सहारा

जनजातीय गरिमा उत्सव बना जरूरतमंद परिवारों का सहारा

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

राशनकार्ड मिलने से खाद्यान्न की चिंता हुई दूर

पूनम को अब हर महीने मिलेगा खाद्यान्न सुरक्षा का लाभ

बलरामपुर : कभी-कभी शासन की एक छोटी सी पहल किसी जरूरतमंद परिवार के जीवन में बड़ी राहत और नई उम्मीद लेकर आती है। जनजातीय गरिमा उत्सव शिविर भी ऐसे ही कई परिवारों के जीवन में मुस्कान और भरोसा लेकर आया है।

विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम दोलंगी निवासी श्रीमती पूनम के लिए जनजातीय गरिमा उत्सव शिविर ऐसा ही सहारा बनकर सामने आया, जिसने उनके परिवार की चिंता को राहत में बदल दिया।

लंबे समय से राशनकार्ड नहीं होने के कारण पूनम का परिवार शासन की खाद्यान्न योजना के लाभ से वंचित था। कमजोर आर्थिक स्थिति के बीच हर महीने परिवार के लिए राशन जुटाना उनके लिए सबसे बड़ी चिंता बनी थी। कई बार घर के खर्च के बीच उन्हें कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन जनजातीय गरिमा उत्सव शिविर में जब पूनम को उनकी समस्या से निजात देते हुए मौके पर ही उनका राशनकार्ड बनाकर सौंप दिया गया।

राशनकार्ड मिलते ही पूनम की आंखों में राहत और खुशी थी। पूनम भावुक होकर कहती है कि अब परिवार को हर महीने भोजन की चिंता नहीं सताएगी। उन्होंने शासन और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनजातीय गरिमा उत्सव शिविर उनके परिवार के राहत लाई है। इसी प्रकार शिविर में पूनम जैसी अन्य महिलाओं को राशन कार्ड का वितरण किया गया।