कुदरगढ़ महोत्सव में कबड्डी का रोमांच, दमखम और जोश से गूंजा मैदान
सूरजपुर : कुदरगढ़ महोत्सव के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में आज 23 मार्च को खिलाड़ियों के दमखम, फुर्ती और रणनीति का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। प्रतियोगिता के पुल ‘ए’ के अंतर्गत देवनगरदृडुमरिया,
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
सूरजपुर : कुदरगढ़ महोत्सव के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में आज 23 मार्च को खिलाड़ियों के दमखम, फुर्ती और रणनीति का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। प्रतियोगिता के पुल ‘ए’ के अंतर्गत देवनगरदृडुमरिया, कुदरगढ़दृरूनियाडीह, जमदेईदृकोटेया, चपदादृकेवरा तथा पचिरा की टीमों के बीच बेहद रोमांचक मुकाबले खेले गए। हर मैच में खिलाड़ियों ने अपनी ताकत, तेजी और टीमवर्क का बेहतरीन परिचय दिया, जिससे मैदान में उत्साह चरम पर रहा।

गौरतलब है कि पुल ‘बी’ के अंतर्गत गंगोटीदृपरसिया, बांकदृबिशुनपुर, सूरजपुरदृजगरनाथपुर, नरेशपुरदृरगदा तथा प्रेमनगरदृओड़गी की टीमें आगामी मुकाबलों में आमने-सामने होंगी। इन टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने की उम्मीद है, जिसे लेकर दर्शकों में भी भारी उत्सुकता बनी हुई है।

आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले 25 मार्च को दोपहर 1ः30 बजे तथा फाइनल मैच 25 मार्च को शाम 5ः00 बजे आयोजित किया जाएगा, जहां जिले की सर्वश्रेष्ठ टीम का फैसला होगा।
कुदरगढ़ महोत्सव के इस आयोजन ने न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया है, बल्कि ग्रामीण अंचलों में खेल संस्कृति को भी नई ऊर्जा प्रदान की है। इस खेल के माध्यम से नशामुक्ति का भी संदेश दिया गया।
thenewsindia@gmail.com