रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण तथा अपील प्राधिकारी हुए नियुक्त

रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण तथा अपील प्राधिकारी हुए नियुक्त

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा जारी आदेशानुसार त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 हेतु अर्हता तिथि 01 अप्रैल 2026 के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली (मतदाता सूची) तैयार करने के लिए पदेन रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अपील प्राधिकारी नियुक्त किया गया हैं।             

इसके अंतर्गत सूरजपुर, भैयाथान, रामानुजनगर एवं प्रतापपुर के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को रजिस्ट्रकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही तहसील सूरजपुर, रामानुजनगर, प्रेमनगर, भैयाथान, ओड़गी एवं प्रतापपुर के तहसीलदार को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा अपर कलेक्टर को अपील प्राधिकारी नियुक्त किया गया है।