प्रगतिशील महिला किसान कल्पना बनी प्रेरणा की मिसाल
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
उद्यानिकी विभाग की योजनाओं से संवर रहा किसानों का जीवन
बिलासपुर : जिले के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम कुरेली की निवासी श्रीमती कल्पना उपाध्याय एक प्रगतिशील महिला किसान हैं। उनके पास कुल 2 हेक्टेयर कृषि भूमि है। वर्तमान में लगभग 1.5 हेक्टेयर भूमि में उद्यानिकी फसलों की खेती कर रही है। पहले उनका परिवार मुख्य रूप से केवल पारंपरिक धान की खेती पर निर्भर था। अपनी आय बढ़ाने और खेती में नयापन लाने के उद्देश्य से उन्होंने उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित समेकित उद्यानिकी विकास योजना (वर्ष 2025-26) का लाभ उठाया। योजना के अंतर्गत उन्हें 1.000 हेक्टेयर क्षेत्र में आम के पौधे लगाने और सुरक्षा हेतु फेंसिंग के लिए अनुदान प्रदान किया गया।
श्रीमती कल्पना ने मुख्य फसल आम के साथ-साथ स्मार्ट खेती का परिचय देते हुए खेत में अंतर्वर्ती फसलें उगाना शुरू किया। वर्तमान में वे अपने खेत में लौकी, गोभी, बरबट्टी और अन्य साग-भाजी का भरपूर उत्पादन कर रही हैं, जिससे उन्हें धान की तुलना में कहीं अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। कल्पना जी का मानना है कि पहले उन्हें धान की खेती के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं सूझता था, लेकिन विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन और सहयोग ने उनके लिए उन्नति के नए रास्ते खोल दिए हैं। आज वे अन्य किसानों के लिए एक प्रेरणा बन चुकी हैं और भविष्य में भी पूरी तरह उद्यानिकी फसलों को अपनाने के लिए उत्साहित हैं।
thenewsindia@gmail.com