’’दीदी के गोठ’’ कार्यक्रम के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनपद पंचायत नवागढ़ में भव्य आयोजन

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ष्बिहानष् के अंतर्गत प्रसारित लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ’’दीदी के गोठ’’ के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद पंचायत नवागढ़ में जनपद स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

’’दीदी के गोठ’’ कार्यक्रम के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनपद पंचायत नवागढ़ में भव्य आयोजन

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने किया समूह की दीदियों का उत्साहवर्धन, सामूहिक रूप से सुना गया 12वां एपिसोड

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ष्बिहानष् के अंतर्गत प्रसारित लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ’’दीदी के गोठ’’ के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद पंचायत नवागढ़ में जनपद स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा मिशन बिहान के माध्यम से महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ जनपद पंचायत नवागढ़ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्व-सहायता समूहों की दीदियाँ उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों एवं समूह की महिलाओं ने ’’दीदी के गोठ’’ के 12वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, आजीविका संवर्धन, वित्तीय समावेशन, पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा ग्रामीण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी साझा की गई।

मुख्य अतिथि श्री दयालदास बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि ’’दीदी के गोठ’’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को शासन की योजनाओं से जोड़ने, उन्हें जागरूक बनाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने बिहान योजना के माध्यम से स्व-सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समूह की महिलाएँ आज आर्थिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक परिवर्तन की भी सशक्त वाहक बन रही हैं।

उन्होंने महिलाओं से शासन की विभिन्न योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने, स्वरोजगार गतिविधियों का विस्तार करने तथा अपने समूहों को आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने मिशन बिहान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भी सराहना की, जो ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी स्व-सहायता समूहों की दीदियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें संगठित होकर आजीविका गतिविधियों का विस्तार करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन समूह की महिलाओं के उत्साहपूर्ण सहभागिता एवं महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर मिशन बिहान के अधिकारी-कर्मचारी, जनपद पंचायत के अधिकारी, स्व-सहायता समूहों की सदस्याएँ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।