राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण हेतु जिलों में पखवाड़ा कार्यक्रम तय, ग्रामीणों को मिलेगी राहत
रायपुर : विषयांतर्गत राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु प्रदेश के प्रत्येक जिले के ग्रामों में राजस्व पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन निम्नांकित तिथि अनुसार किया जाना है :-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
राजस्व पखवाड़ा आयोजित करने बाबत्
रायपुर : विषयांतर्गत राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु प्रदेश के प्रत्येक जिले के ग्रामों में राजस्व पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन निम्नांकित तिथि अनुसार किया जाना है :-

उपरोक्त के संबंध में कार्ययोजना की प्रति संलग्न है। कृपया राजस्व पखवाड़ा का आयोजन कर, कृत कार्यवाही से इस विभाग को अवगत कराना सुनिश्चित करें।राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु
राजस्व पखवाड़ा 2026 की कार्ययोजना
- अविवादित नामांतरण / अविवादित खाता विभाजन के समय-सीमा के बाहर प्रकरणों का शत- प्रतिशत निराकरण करना ।
- सीमांकन (ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों), व्यपवर्तन, वृक्ष कटाई का समय सीमा से बाहर के प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण करना ।
- नक्शा बंटाकन की प्रगति सुनिश्चित करना।
- भूमिस्वामी के खातों में आधार, मोबाइल नं., किसान किताब एवं जेंडर की प्रविष्टि शत-प्रतिशत करना।
- शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदन जैसे:- फौती नामांतरण एवं बँटवारा, अभिलेख त्रुटि सुधार के प्रकरणों का ऑनलाइन अपलोड पर हल्का पटवारी द्वारा प्रतिवेदन, पंचनामा, सूची की प्रविष्टि एवं नोटिस ईश्तिहार जारी कर पक्षकारों को तामिली कराना एवं निराकरण करना।
- जनहानि-फसल क्षति, पशु हानि से संबंधित आर. बी. सी. 6-4 के तहत प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करना ।
- भू-अर्जन संबंधी प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण तथा भू-अर्जन प्रकरणों में लिये गये सेवा शुल्क की जानकारी अद्यतन किया जाना ।
- स्वामित्व योजनांतर्गत लगभग अधिकार अभिलेखों का कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानीय जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति मे वितरण करना ।
- वार्षिक कृषि सांख्यिकी सारणी तथा ऋतु एवं फसल प्रतिवेदन (जींसवार वर्ष 2025-26 का अप्रैल तक शत-प्रतिशत अद्यतन जानकारी उपलब्ध करना ।
- अभिलेख शुद्धता (संकलन हेतु त्रुटि खसरा, विलोपन योग्य संदेहास्पद खसरा, शून्य रकबा वाले खसरा, भूमिस्वामी विहीन खसरा, भूमिस्वामी के विवरण में स्पेशल कैरेक्टर युक्त खसरा, संयुक्त खातेदार का नाम पृथक-पृथक दर्ज न होकर एक साथ दर्ज होने, त्रुटिपूर्ण खसरा भूमिस्वामी क्रमांक निर्धारण हेतु त्रुटि खसरा की संख्या ) अंतर्गत शत-प्रतिशत निराकरण करना ।
- मौके पर बी- 01, खसरा एवं किसान किताब के प्राप्त आवेदनों का शिविर स्थल पर निराकरण करना।
- आय, जाति, निवास संबंधी समस्त आवेदनों का शिविर स्थल पर ही लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से ऑनलाइन प्रविष्टि एवं समय-सीमा में शत-प्रतिशत निराकरण करना।
- शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों एवं उन पर कार्यवाही की जानकारी प्रत्येक दिवस निर्धारित प्रपत्र में इस कार्यालय को उपलब्ध कराना।
- लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लोक सेवाओं की अदायगी हेतु समय-सीमा में कार्यवाही ।
- राजस्व पखवाड़ा शिविर आयोजन के संबंध में प्रत्येक ग्राम पंचायतों में व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराना।

thenewsindia@gmail.com