’शासकीय पॉलिटेक्निक बैकुंठपुर में प्रवेश प्रक्रिया 11 जून से शुरू’
कोरिया : कोरिया जिले के ग्राम सलका स्थित शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, कोरिया (बैकुंठपुर) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश पंजीयन प्रक्रिया 11 जून से प्रारंभ होने जा रही है। संस्था में प्रवेश के लिए सभी
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कोरिया : कोरिया जिले के ग्राम सलका स्थित शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, कोरिया (बैकुंठपुर) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश पंजीयन प्रक्रिया 11 जून से प्रारंभ होने जा रही है। संस्था में प्रवेश के लिए सभी दसवीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं पात्र हैं। कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विषयों में तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
संस्थान में विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक उपकरणों एवं मशीनों से सुसज्जित प्रयोगशालाओं की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही छात्र-छात्राओं को विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जाता है।
महाविद्यालय प्रबंधन के अनुसार छात्रों के लिए वार्षिक शुल्क मात्र 7,845 रुपये निर्धारित है, जबकि छात्राओं के लिए ट्यूशन फीस पूरी तरह निशुल्क है। प्रवेश एवं अन्य जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी मोबाइल क्रमांक 9039222596 पर संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
thenewsindia@gmail.com