15 मई तक लू से राहत, 3–5 मई के बीच आंधी-बारिश का डबल अटैक

नई दिल्ली : मई के पहले 15 दिनों में लू की वापसी के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मई के पहले 7 दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार नहीं जाएगा। 3 से 5 मई के बीच आंधी और बारिश के आसार हैं।

15 मई तक लू से राहत, 3–5 मई के बीच आंधी-बारिश का डबल अटैक

नई दिल्ली : मई के पहले 15 दिनों में लू की वापसी के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मई के पहले 7 दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार नहीं जाएगा। 3 से 5 मई के बीच आंधी और बारिश के आसार हैं। इससे मौसम भी आरामदायक बना रहेगा। वहीं, 1 मई को बदल छाए रहे। बीच-बीच में धूप निकली, लेकिन तापमान बहुत अधिक नहीं बढ़ा।

धूप और नमी की वजह से शाम साढे. पांच बजे फील अलाइक टेंपरेचर 39.1 डिग्री रहा। फील अलाइक वह तापमान होता है जो व्यक्ति को महसूस होता है। यह असली तापमान से अधिक हो सकता है। मैसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली (सफदरजंग) का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री रहा। यह सामन्य से 2.9 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा। राजघाट का अधिकतम तापमान महज 32.9 डिग्री, मयूर विहार का 31.5 डिग्री और नोएडा का 33.8 डिग्री रहा।

वहीं पालम का न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री, लोदी रोड का 21.S डिग्री, रिज का 20.4 डिग्री, आया नगर का 21.4 डिग्री, मंगेशपुर का 21.3 डिग्री रहा। पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमन 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। 3 और 4 मई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आंशिक बादल छाए रहेंगे।

यह दोपहर तक घने हो जाएंगे। हवाओं की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। शाम व रात के समय बारिश होगी। दोनों दिन अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री तक रह सकता है। 5 मई को बादल छाए रहेंगे। बारिश जारी रहेगी।(एजेंसी)