8वें वेतन आयोग का बड़ा अपडेट! कर्मचारियों की सैलरी में 338% तक हो सकता है इजाफा, समझें पूरा कैलकुलेशन
8th Pay Commission : इस समय 1.2 करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स 8वें वित्त आयोग की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस पे कमीशन का गठन नवंबर 2025 में हुआ था। पे कमीशन के पास 18 महीने का समय गठन के वक्त से है।
8th Pay Commission : इस समय 1.2 करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स 8वें वित्त आयोग की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस पे कमीशन का गठन नवंबर 2025 में हुआ था। पे कमीशन के पास 18 महीने का समय गठन के वक्त से है। जिसमें करीब 8 महीने बीत चुके हैं। इस दौरान पे कमीशन ने कई बड़ी मीटिंग भी कर ली है। बता दें, 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर सैलरी में संशोधन होगा।
DA और DR के कैलकुलेशन में हुआ बदलाव (8th Pay Commission Updates)
आल इंडिया डिफेंस एम्पलॉयीज फेडरेशन ने महंगाई भत्ता और महंगाई राहत के कैलेकुलेशन में बदलाव की मांग की है। मौजूदा समय में केंद्र सरकार की तरफ से साल भर में दो बार डीए का ऐलान किया जाता है। यह इजाफा बढ़ती महंगाई को देखते हुए किया जाता है। जिससे सरकारी कर्मचारियों की सैलरी बाजार के अनुरूप बनी रहे।
8वें वित्त आयोग में कितनी बढ़ेगी सैलरी (8th Pay Commission Salary)
बेसिक पे में संशोधन के लिहाज से फिटमेंट फैक्टर्स काफी अहम हो जाता है। मौजूदा समय में फिटमेंट फैक्टर 1.91 से 3.83 रखने की चर्चा आम लोगों के बीच है। रिपोर्ट के अनुसार 8वें वित्त आयोग में 92 प्रतिशत बेसिक पे बढ़ सकता है। अगर इस हिसाब से देखें तो जिन कर्मचारियों का बेसिक पे 34650 रुपये है वह बढ़कर 68940 रुपये के स्तर पर पहुंच जाएगा।
अगर आयोग फिटमेंट फैक्टर को 4.38 रखता है। तब की स्थिति में लेवल 17 ग्रेड के कर्मचारियों का बेसिक पे 985500 रुपये तक पहुंच सकता है। यानी इसमें 338 प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है। यही वजह है कि कर्मचारी संगठन और पेंशनर्स से जुड़े संगठन अधिक से अधिक फिटमेंट फैक्टर्स रखने की डिमांड कर रहे हैं।
8वें वित्त आयोग से कितना मिलेगा एरियर (8th Pay Commission Arrears)
रिपोर्ट के अनुसार 8वां वित्त आयोग 2027 के मध्य में लागू हो सकता है। ऐसे स्थिति में कर्मचारियों को एरियर मिलेगा। यह एरियर 1 जनवरी 2026 से 8वें पे कमीशन के प्रभावी होने तक की तारीख तक रहेगा। मान लेते हैं कि अगर आयोग फिटमेंट फैक्टर 1.92 रखता है। तब की स्थिति में 24 महीने का एरियर 2 लाख रुपये से 17 लाख रुपये तक हो सकता है। बता दें, फायदा इस बात पर निर्भर करेगा कि कर्मचारियों का पेमेंट किस ग्रे पे के अनुसार हो रहा है।
8वें पे कमीशन की मीटिंग
आयोग देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर मीटिंग्स कर रहा है। दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और फिर यूपी में मीटिंग हो चुकी है। आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल और उड़ासी में पे कमीशन की मीटिंग प्रस्तावित है।(एजेंसी)
thenewsindia@gmail.com