रामानुजगंज में 11 बालिकाओं को लगाया गया एचपीवी टीकाकरण

रामानुजगंज में 11 बालिकाओं को लगाया गया एचपीवी टीकाकरण

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

बलरामपुर : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह के निर्देशानुसार रामानुजगंज स्थित 100 बिस्तरीय अस्पताल में ह्यूमन पैपीलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण कार्यक्रम का  आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को गर्भाशय कैंसर जैसी गंभीर एवं जानलेवा बीमारी से सुरक्षित करना है।

कार्यक्रम के दौरान जागरूक किया गया कि एचपीवी संक्रमण गर्भाशय कैंसर का प्रमुख कारण होता है, जिससे बचाव के लिए एचपीवी टीका अत्यंत प्रभावी और सुरक्षित है। समय पर यह टीकाकरण कराने से भविष्य में कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस जागरूकता के साथ आयोजित शिविर में कुल 11 बालिकाओं का  टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी श्री महेश प्रसाद गुप्ता एवं संबंधित उपस्थित रहे। उन्होंने टीकाकृत बालिकाओं को डिजिटल टीकाकरण प्रमाण पत्र भी प्रदान किया।