बांग्लादेश ने पाकिस्तान को तीसरे वनडे मैच में हराकर जीती सिरीज़

बांग्लादेश ने तीसरे वनडे मैच में पाकिस्तान को 11 रनों से हराकर सिरीज़ 2-1 से जीत ली है. तीसरे और आख़िरी वनडे मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बांग्लादेश ने पाकिस्तान के सामने 291 रनों का लक्ष्य रखा. बांग्लादेश की शुरुआत काफ़ी अच्छी रही और पहले विकेट के लिए सैफ़ हसन और तंज़ीद हसन ने 105 रन की साझेदारी की. तंज़ीद हसन ने शतक जड़ते हुए 107 रन बनाए. उनके अलावा तौहीद हृदॉय ने 48, लिटन दास ने 41 और सैफ़ हसन ने 36 रन की पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 50 ओवरों में 279 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान की ओर से सलमान अली आग़ा ने शतकीय पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. आग़ा ने 98 गेंदों में 106 रन बनाए. बांग्लादेश के तंज़ीद हसन को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया.(bbc.com/hindi)