ब्रेकिंग न्यूज़

 बड़ी खबर : सर्चिंग पर निकले जवानों पर टूट पड़े नक्सली... आईईडी की चपेट में आने से एक जवान घायल...
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 
 
कांकेर : कांकेर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया। आईईडी ब्लास्ट में जवान के घायल होने के बाद नक्सलियों ने गश्त कर रहे एसएसबी के जवानों पर ताबड़तोड़  गोलियां बरसाई जवानों ने भी तत्काल मोर्चा संभाला और मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। जवान को पैर में गंभीर चोटें आई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कांकेर जिले के ताड़ोकी थानाक्षेत्र के कोसरुडा कैंप से एसएसबी के जवान सर्चिंग पर निकले थे। गश्त के दौरान एसएसबी 33 बटालियन का जवान जीपी सुरेंद्र नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में गया। जवान का पैर आईईडी पर पड़ने के बाद जोर से धमाका हुआ। जवानों ने तत्काल मोर्चा संभाला और ब्लास्ट में घायल जवान को बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान नदी के दूसरे छोर से नक्सलियों ने सर्चिंग पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook