ब्रेकिंग न्यूज़

 बॉलीवुड अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल के ट्वीट पर मचा बवाल, लोगों ने कहा- हिरासत में लें पुलिस
मुंबई 

बॉलीवुड अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने आतंकवादियों के पकड़े जाने को लेकर एक ट्वीट किया है, जिसको लेकर वो सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई है। तमाम यूजर्स सिमी ग्रेवाल को जमकर भला-बुरा कह रहे हैं। अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल के ट्वीट ने लोगों को इतना गुस्सा दिला दिया है कि लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे हैं। सिमी ग्रेवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट में सवाल पूछते हुए लिखा, ‘आतंकवादियों को दिल्ली लाओ। गणतंत्र दिवस पर बम धमाका होता है, सैकड़ों लोग मरते हैं। फिर मुसलमानों को दोषी ठहराया और निशाना बनाया बनाया जाता है। क्या यही पटकथा थी?’

उनके इस ट्वीट पर सोशल मीडिया पर लोगों ने आपत्ति जताई है। सिम्री ग्रेवाल के इस ट्वीट एक यूजर ने तो गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए अभिनेत्री को गिरफ्तार करने की मांग की है। दरअसल, राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी से पहले 3 आतंकी पकड़े गए हैं। जिसके बाद से दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। जानकारी के अनुसार आईएसआईएस के 3 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी तमिलनाडु से फरार थे।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook