ब्रेकिंग न्यूज़

 देश में कोरोना वायरस पिछले 24 घंटों के भीतर मिले कोरोना के 35551 नए मामले, कुल केस 95 लाख के पार
नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का खतरा अब भी बना हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में एक दिन के भीतर कोविड-19 के 35,551 नए मामले सामने आए हैं।
 
जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 95,34,965 हो गई है। वहीं 526 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,38,648 हो गई है। देश में सक्रिय मामले 4,22,943 हैं। 40,726 नई रिकवरी के बाद ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 89,73,373 हो गई है।

कहां कितने मामले? मिजोरम में एक दिन के भीतर कोरोना वायरस के 12 नए मामले सामने आए हैं। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,881 हो गई है, जिसमें 291 सक्रिय मामले, 3,584 रिकवर मामले और 6 मौत शामिल हैं।
 
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 5,600 नए मामले, 5,027 रिकवरी और 111 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। राज्य में कुल मामले 18,32,176 हो गए हैं, जिसमें 16,95,208 रिकवरी, 88,537 सक्रिय मामले और 47,357 मौत शामिल हैं। पंजाब में पिछले 24 घंटों के भीतर 604 नए कोविड-19 मामले, 518 रिकवरी और 24 मौत दर्ज की गई हैं।
 
राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 1,53,308 हो गई है, इसमें 1,40,772 रिकवरी, 4,842 मौत और सक्रिय मामले 7,694 शामिल हैं। हरियाणा में 1,607 नए मामले, 2,646 रिकवरी और 32 मौत दर्ज की गई हैं। यहां कुल मामले 2,37,604 हो गए हैं, जिसमें 2,18,443 रिकवरी, 16,673 सक्रिय मामले और 2,488 मौत शामिल हैं।
 
कर्नाटक में 1,440 नए मामले, 983 रिकवरी और 16 मौत दर्ज की गई हैं। यहां कुल मामले 8,87,667 हो गए हैं, जिसमें 8,51,690 रिकवरी, 11,808 मौत और 24,150 सक्रिय मामले शामिल हैं।
 
उत्तराखंड में 516 नए मामले, 473 रिकवरी और 13 मौत दर्ज की गई हैं। यहां कुल मामलों की संख्या 75,784 हो गई हैं, जिसमें 68,838 रिकवरी, 4,955 सक्रिय मामले और 1,251 मौत शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 22,797 हो गई है। अभी तक 5,16,694 लोग ठीक हुए हैं। राज्य में रिकवरी रेट 94.40 फीसदी है।



 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook